{"_id":"67c1f7bb9370bde6670b67c9","slug":"one-thousand-police-personnel-will-take-charge-of-security-for-voting-sirsa-news-c-128-1-slko1008-134021-2025-02-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirsa News: मतदान के लिए एक हजार पुलिस जवान संभालेंगे सुरक्षा का जिम्मा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirsa News: मतदान के लिए एक हजार पुलिस जवान संभालेंगे सुरक्षा का जिम्मा
विज्ञापन
सिरसा। जिला पुलिस की ओर से दो मार्च को होने वाले निकाय चुनावों को लेकर सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध किए गए हैं। जिला पुलिस के करीब एक हजार जवान व अधिकारी निकाय चुनाव में सुरक्षा का जिम्मा संभालेंगे। सिरसा के कुल 32 वार्डों में 143 पोलिंग बूथ बनाए गए हैं। इसके अलावा 13 बूथ संवेदनशील व 27 बूथ अति-सवेंदशील चिन्हित किए गए हैं, जिन पर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया जाएगा।
पुलिस अधीक्षक विक्रांत भूषण ने बताया कि निकाय चुनावों को लेकर जिले के अंदर और साथ लगते राजस्थान व पंजाब राज्य की सीमाओं पर कुल 20 नाके स्थापित किए गए हैं। इन नाकों पर से गुजरने वाले प्रत्येक वाहनों व व्यक्तियों को बारीकी से जांच की जा रहा है। संदिग्ध किस्म के लोगों पर कड़ी निगाह रखी जा रही है।
उन्होंने बताया कि कुल 28 पेट्रोलिंग पार्टियां बनाई गई हैं, जो चुनाव के दौरान लगातार संबंधित क्षेत्र में पैट्रोलिंग कर आने जाने वाले लोगों पर पैनी नजर रखेगी। किसी भी प्रकार की सूचना मिलने पर उक्त स्थान पर रिपोर्ट कर स्थिति को संभालेंगी। वही जिले के सभी डीएसपी, सीआईए और नारकोटिक्स सेल की टीमें भी लगातार पेट्रोलिंग पर रहेंगी। पुलिस अधीक्षक ने कहा कि निकाय चुनाव को लेकर जिला पुलिस पूरी तरह से मुस्तैद है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि निष्पक्ष व स्वतंत्र चुनाव करवाना पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकता है, इसलिए सभी पुलिस अधिकारी, थाना प्रभारी व अन्य पुलिस कर्मचारी पूरी सतर्कता व चौकसी बरतें व संदिग्ध किस्म के लोगों पर कड़ी निगाह रखें। सभी पुलिस अधिकारियों व थाना प्रभारियों से को निर्देश दिए है कि अपने-अपने थाना क्षेत्रों के साथ लगती राजस्थान व पंजाब सीमाओं पर स्थापित किए नाकों व अन्य संदिग्ध मार्गों पर भी नाकाबंदी कर आने जाने वाले व्यक्तियों व वाहनों को बारीकी से चेक करें और संदिग्ध किस्म के लोगों पर कड़ी निगाह रखें। उन्होंने पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों से कहा कि चुनाव के दौरान आम आदमी से मैत्रीपूर्ण व्यवहार कर उनका सहयोग लिया जाए और असामाजिक तत्वों से सख्ती से निपटें।