फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   One person dies after being hit by Scorpio

तेज रफ्तार स्कॉर्पियो की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 10 Jul 2022 11:03 PM IST
विज्ञापन
One person dies after being hit by Scorpio
सिरसा। डेरा सत्संग में जाते समय सुखचैन कॉलोनी निवासी व्यक्ति को तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने टक्कर मार दी। हादसे में व्यक्ति की मौत हो गई। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में मृतक के दामाद केवल कृष्ण वासी शाहपुर बेगू ने बताया कि शनिवार देर रात को वह और उसका ससुर केलू राम डेरा सच्चा सौदा में आयोजित सत्संग में शामिल होने के लिए पैदल जा रहे थे। जब वह सच धर्मकांटा के पास पहुंचे तो पहुंचे तो काले रंग की स्कॉर्पियो के चालक ने उसके ससुर को पीछे से टक्कर मार दी और मौके से फरार हो गया। हादसे में उसके ससुर को गंभीर चोटें आई। केवल कृष्ण ने बताया कि उसने आसपास के लोगों के सहयोग से ससुर को डेरा सच्चा सौदा के अस्पताल में पहुंचाया और यहां से नागरिक अस्पताल में लेकर पहुंचे। यहां में डॉक्टरों ने जांच करने के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। सदर थाना पुलिस ने शिकायत के आधार पर गाड़ी चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर शव का पोस्टमार्टम करवा परिजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed