फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   yog pragramme

योग से मानसिक संतुलन और तनाव प्रबंधन का मिलता है मंत्र : जय प्रकाश

Sat, 31 Oct 2026 12:18 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Sat, 31 Oct 2026 12:18 AM IST
विज्ञापन
yog pragramme
सिरसा। महाराजा अग्रसेन कन्या सीनियर सेकेंडरी स्कूल में आयोजित योग प्रशिक्षण शिविर में अभ्यास कर
- महाराजा अग्रसेन स्कूल में 15 दिवसीय योग प्रशिक्षण शिविर का सातवां दिन सम्पन्न
विज्ञापन

- जिलेभर के पीटीआई, डीपीई और शारीरिक शिक्षा के शिक्षकों को दिया जा रहा प्रशिक्षण

फोटो - 2
संवाद न्यूज एजेंसी
सिरसा। महाराजा अग्रसेन कन्या सीनियर सेकेंडरी स्कूल में 15 दिवसीय योग प्रशिक्षण शिविर का सातवां दिन शुक्रवार को उत्साहपूर्वक संपन्न हुआ। जिला शिक्षा अधिकारी सुभाष फुटेला के निर्देश पर यह शिविर 4 नवंबर तक चलेगा। जिलेभर के शारीरिक शिक्षा शिक्षकों को योग का सैद्धांतिक और प्रायोगिक प्रशिक्षण दिया जा रहा है।
जिला योग प्रशिक्षण समन्वयक चंद्र प्रकाश शर्मा और डाइट के आईएफआईसी विंग प्रभारी नरेश नरूला की देखरेख में शिविर चल रहा है। डाइट प्रवक्ता विनोद भट्टू ने बताया कि मुख्य योग प्रशिक्षक जय प्रकाश ने प्रतिभागियों को मानसिक स्वास्थ्य पर जोर दिया।
विज्ञापन

उन्होंने तनाव प्रबंधन, सकारात्मक सोच और स्वस्थ जीवनशैली के महत्व से अवगत करवाया। जय प्रकाश ने कहा कि शारीरिक स्वास्थ्य के साथ मानसिक संतुलन भी स्वस्थ और सफल जीवन का महत्वपूर्ण आधार है। योग और ध्यान के नियमित अभ्यास से मानसिक एकाग्रता, आत्मविश्वास और कार्यक्षमता में वृद्धि की जा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रशिक्षण का स्वरूप
शिविर में पीटीआई, डीपीई, टीजीटी और पीजीटी (शारीरिक शिक्षा) को प्रतिदिन छह घंटे का प्रशिक्षण मिल रहा है। इसमें दो घंटे प्रायोगिक अभ्यास और चार घंटे सैद्धांतिक अध्ययन के लिए निर्धारित हैं। प्रशिक्षण की शुरुआत योग जॉगिंग, सूर्य नमस्कार और प्राणायाम से हुई। प्रतिभागियों को अष्टांग योग, हठ योग, महर्षि पतंजलि के योगसूत्र और योगासन खेल से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियां दी गईं। मुख्य योग प्रशिक्षक जय प्रकाश, देशराज, श्याम सुंदर, भगवाना राम और मुख्तियार सिंह प्रशिक्षण दे रहे हैं। आयुष विभाग से साहिल और निशा सहयोग कर रहे हैं।

विद्यालयों में योग लागू करने का लक्ष्य
जिला योग प्रशिक्षण कार्यक्रम के समन्वयक चंद्र प्रकाश शर्मा ने कहा कि शिविर में प्रतिभागियों को योग की विभिन्न विधाओं, आसनों, प्राणायाम, ध्यान और योगासन खेल का व्यवस्थित प्रशिक्षण दिया जा रहा है। उन्होंने बताया कि प्रयास है कि यहां से प्रशिक्षण प्राप्त करने वाले शिक्षक अपने विद्यालयों में योग को प्रभावी ढंग से लागू करें। इससे विद्यार्थी स्वस्थ, अनुशासित और तनावमुक्त जीवन जीने के लिए प्रेरित होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed