फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   One person died in a collision between two cars

Sirsa News: दो कारों की टक्कर में एक व्यक्ति की मौत

Fri, 23 Jun 2023 11:35 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Fri, 23 Jun 2023 11:35 PM IST
विज्ञापन
One person died in a collision between two cars
सिरसा। जमाल रोड पर दो कारों की हुई टक्कर में एक व्यक्ति की मौत हो गई।
विज्ञापन

पुलिस को दिए बयानों में गांव ममेरां कलां निवासी बलदेव सिंह ने बताया कि वह खेतीबाड़ी करता है। उसने बताया कि 21 जून को वह अपने पिता कृष्ण लाल के साथ गाड़ी में गांव माखोसरानी में शादी समारोह में गया था। सायं को वापसी के वक्त जमाल रोड पर जैसे ही वह गुडियाखेड़ा-बरासरी सड़क पर क्रॉस करने लगा तो सामने से आ रही कार के चालक ने उनकी कार में सीधी टक्कर दे मारी, जिससे कार पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। कार चालक मौके से गाड़ी लेकर भाग गया। आसपास के लोगों की मदद से उसने अपने पिता को निजी अस्पताल में पहुंचाया, जहां से डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद सरकारी अस्पताल में भेज दिया। यहां आने के कुछ देर बाद गंभीर चोटों के कारण उसके पिता कृष्णलाल की मौत हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का जायजा लिया और शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल में पहुंचाया। पुलिस ने सुबह परिजनों के बयानों के आधार पर केस दर्ज कर व शव का पोस्टमार्टम करवा शव परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed