फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   one people dead and 41 are positive

कोरोना से अधेड़ की मौत, 41 नए केस संक्रमित मिले

Fri, 27 Nov 2020 11:33 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 27 Nov 2020 11:33 PM IST
विज्ञापन
one people dead and 41 are positive
जिले की मंडी डबवाली में रहने वाले 44 वर्षीय शख्स की शुक्रवार को कोरोना की वजह से मौत हो गई है। जिले में अब कोरोना से मरने वालों की संख्या बढ़कर 105 हो गई है। शुक्रवार को आई रिपोर्ट में जिले में 41 नए संक्रमित मिले हैं। जिले में अब संक्रमितों की संख्या बढ़कर 7188 हो गई है। वहीं 72 लोगों को ठीक होने पर उन्हें घर भेज दिया गया। डिप्टी सीएमओ डॉ. वीरेश भूषण ने बताया कि शुक्रवार को मिले संक्रमितों में सिरसा अर्बन में 21, डबवाली में 3, ऐलनाबाद में 1, कालांवाली में 6, नाथूसरी चोपटा में 3, माधोसिंघाना में पांच, रानियां में एक, बड़ागुढ़ा में एक केस शामिल हैं। बता दें कि अब तक जिलेभर से 135719 लोगों के सैंपल लिए गए हैं, जिनमें से 7188 की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। 6624 लोग ठीक होकर घर जा चुके हैं, जबकि 1226 की रिपोर्ट अभी आना बाकी है। जिले में 459 एक्टिव केस हैं, जिनमें से 274 होम क्वारंटीन हैं और 73 अस्पताल में दाखिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed