Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   One lakh 90 thousand rupees defrauded a female doctor by posing as BSF officer in Sirsa

Sirsa: बीएसएफ अधिकारी बनकर महिला चिकित्सक से ठगे 1 लाख 90 हजार, साइबर क्राइम पुलिस ने किया केस दर्ज

Sun, 13 Oct 2024 12:45 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Sun, 13 Oct 2024 12:45 PM IST
सार

महिला चिकित्सक ने बताया कि उसने अपनी फीस 60 हजार रुपये बता दी। इसके बाद उसने कहा कि हमारे सीनियर अधिकारी संदीप रावत आपसे बात करेंगे। संदीप रावत की उसके पास व्हाटसएप कॉल आई और उसने फोन-पे नंबर पर रुपये डालने की बता कही।

विज्ञापन
One lakh 90 thousand rupees defrauded a female doctor by posing as BSF officer in Sirsa
साइबर ठगी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सिरसा में बीएसएफ के अधिकारी बनकर ठगों ने ऐलनाबाद की एक अस्पताल संचालिका से 1 लाख 90 हजार रुपये की ठगी कर ली। इस मामले में साइबर क्राइम थाना पुलिस ने महिला चिकित्सक डॉ. कोमल निवासी ऐलनाबाद की शिकायत पर दो लोगों पर धोखाधड़ी का केस दर्ज किया है।

विज्ञापन


अपनी शिकायत में डॉ. कोमल ने बताया कि वह ऐलनाबाद में डॉ. कोमल स्किन केयर के नाम से क्लीनिक चलाती हैं। उन्होंने बताया कि 9 अक्तूबर को उनके मोबाइल पर एक फोन कॉल आई, जिसमें सामने वाले व्यक्ति ने बताया कि वह बीएसएफ हेडक्वार्टर से हेड कांस्टेबल सतीश बोल रहा है। हमें सिरसा एयरफोर्स स्टेशन मेंक अपने 95 फिमेल कैडेट का मेडिकल चेकअप करवाना है। जिसके लिए आप हमें अपनी फीस व अन्य खर्च की जानकारी बता दें। 
विज्ञापन


महिला चिकित्सक ने बताया कि उसने अपनी फीस 60 हजार रुपये बता दी। इसके बाद उसने कहा कि हमारे सीनियर अधिकारी संदीप रावत आपसे बात करेंगे। संदीप रावत की उसके पास व्हाटसएप कॉल आई और उसने फोन-पे नंबर पर रुपये डालने की बता कही। डॉ. कोमल ने बताया कि उस दिन उनके फोन पे नंबर में दिक्क्त आ रही थी, तो उसने 24 घंटे बाद पेमंट करवाने की बात कही। अगले दिन संदीप रावत ने उसे वीडियो कॉल किया और फोन-पे का अकाऊंट बैलेंस चेक करवाने को कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन


बीएसएफ अधिकारी होने के चलते वह उनकी बातों में आ गई और वीडियो कॉल पर ही अपना बैलेंस चेक करवा दिया। इसके बाद हम आपको पैसे भेज रहे हैं, उसके लिए आपको हमारे बताए अनुसार स्टेप्स फॉलो करने होंगे, मुझे उन पर विश्वास हो गया था और उनके बताए स्टेप्स फॉलो करने आरंभ कर दिए। आरोप है कि इसके बाद आरोपी ने उससे 1 लाख 90 हजार रुपये की नकदी अपने खाते में डलवा ली।


जब उसने पेमंट के बारे में कहा तो उसने कहा कि फोन-पे में कोई दिक्कत है, आपको रुपये रिफंड कर दिए जाएंगे, आप एक बार फिर रुपये डालकर देखें। डॉ. कोमल के अनुसार, इस पर उसे उन लोगों पर शक हुआ और उसने रुपये वापिस मांगे तो उसने फोन काट दिया। आरोप है कि उसके साथ 1 लाख 90 हजार की धोखाधड़ी हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed