फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   one lac 31 thousand 496 hundred formers have not registered on portel

एक लाख 31 हजार 496 किसानों ने नहीं कराया पंजीकरण

Thu, 13 Feb 2020 12:48 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 13 Feb 2020 12:48 AM IST
विज्ञापन
one lac 31 thousand 496 hundred formers have not registered on  portel
जिले में करीब तीन लाख 70 हजार एकड़ में करीब एक लाख 72 हजार किसान कृषि करते हैं। सरकार ने अपनी फसल सरकारी दर पर बेचने के लिए किसानों को ऑनलाइन पोर्टल मेरी फसल मेरा ब्यौरा पर आवेदन करने के आदेश दिए हैं। जिले में अभी तक केवल छह मंडियों में करीब 40 हजार 504 लोगों ने अपना आवेदन किया है। बीते वर्ष इसी पोर्टल पर आवेदन करने वाले किसानों की संख्या लगभग केवल 49 हजार थी। वहीं 1 लाख 31 हजार 496 किसानों का पंजीकरण होना बाकी है। मार्केट कमेटी के सचिव तथा चेयरमैन किसानों को पोर्टल के फायदे बताकर लोगों को जागरूक कर रहे हैं।
विज्ञापन

मार्केट कमेटी में आने वाली रबी की फसल खरीद को लेकर जिले के किसानों का मेरी फसल मेरा ब्यौरा पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन करवाया जा रहा है। जिले के किसान को अगर रबी की फसल सरकारी दर पर बेचनी है तो उसे पोर्टल पर अपनी जानकारी दर्ज करवानी होगी। इसी के चलते वह अपनी फसल सरकारी दर पर बेच सकेगा। जिले में कुल करीब एक लाख 72 हजार किसान कृषि योग्य भूमि पर खेती करते हैं। लेकिन अभी तक विभाग के अनुसार केवल 40 हजार 504 लोगों ने अपना आवेदन पोर्टल पर किया है। वहीं सरकार ने पोर्टल पर किसानों के ज्यादा रजिस्ट्रेशन करवाने के लिए आवेदन करने पर प्रति एकड़ के अनुसार 10 रुपये दिए जा रहे हैं। खरीफ की फसल में केवल 40 हजार किसानों ने ही अपना पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन करवाया था।
विज्ञापन

जिले में तीन लाख 70 हजार एकड़ में होती है खेती
जिले में कुल तीन लाख 70 हजार एकड़ भूमि पर कुल एक लाख 72 हजार किसान खेती करते हैं। जिसमें दो लाख 98 हजार एकड़ में गेहूं तथा 54 हजार एकड़ में सरसों की फसल है। वहीं केवल चार हजार एकड़ में चना और पांच हजार एकड़ में जो की फसल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

15 फरवरी के बाद नहीं होगा पंजीकरण
मार्केट कमेटी ने 15 फरवरी तक पोर्टल पर ऑनलाइन करने के आदेश जारी किए हैं। वहीं उपायुक्त के आदेशानुसार 15 फरवरी तक सभी किसानों के पोर्टल पर पंजीकरण होने चाहिए। अभी तक कुल 1 लाख 31 हजार 496 किसानों का पंजीकरण होना बाकी है।

मार्केट कमेटी की पूरी टीम किसानों के पंजीकरण करवाने में लगी हुई है। जल्द ही किसानों के रजिस्ट्रेशन करवा दिए जाएंगे। वहीं आने वाली फसल को लेकर पूरी तैयारियां कर ली गई है।
-विकास सेतिया, मार्केट कमेटी सचिव।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed