{"_id":"5ec178d58ebc3e908501825d","slug":"one-dead-in-two-bike-collision-three-serious-sirsa-news-rtk5554081189","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो बाइक की टक्कर में एक की मौत, तीन गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो बाइक की टक्कर में एक की मौत, तीन गंभीर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गांव खोखर-माखा रोड़ पर खोखर के नजदीक मोड़ पर शनिवार रात दो बाइक में टक्कर हो गई। जिससे एक बाइक पर सवार व्यक्ति की मौत हो गई। जबकि दूसरी बाइक पर सवार तीनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें सहारा कल्ब की एंबुलेंस की सहायता ओढ़ां के सीएचसी में भर्ती करवाया गया। जिसके बाद घायलों की गंभीर हालत को देखते हुए चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद सामान्य अस्पताल सिरसा रेफर कर दिया। सूचना मिलने पर कालांवाली पुलिस ने रविवार को सामान्य अस्पताल सिरसा में पहुंचकर मृतक के परिजनों के बयान पर इत्तफाकिया कार्रवाई कर शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया।
जानकारी अनुसार शनिवार रात करीब 8 बजे गांव असीर निवासी हरमंदर सिंह गांव खोखर से अपने गांव असीर जा रहा था। जैसे ही वह गांव खोखर में रामबाग के नजदीक मोड पर पहुंचा तो उसकी बाइक सामने से आ रही बाइक से टकरा गई। जिससे चारों बाइक सवार नीचे गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलते ही ग्रामीणों ने चारों घायलों उपचार के लिए ओढ़ां के सीएचसी में भर्ती करवाया। जिसके बाद चारों घायलों की गंभीर हालत को देखते हुए चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद सामान्य अस्पताल सिरसा रेफर कर दिया। वहीं हादसे में हरमंदर सिंह निवासी गांव असीर की मौत हो गई। जबकि दूसरी बाइक पर सवार गांव बालियानवाली पंजाब के तीन लोग राजीव, निक्का सिंह और सुखविंद्रपाल सिंह जोकि गांव मिठड़ी से अपने घर जा रहे थे का इलाज चल रहा है। बताया जा रहा है कि हरमंदर सिंह की पत्नी की पहले ही किसी बीमारी के कारण मौत हो चुकी है और दो छोटे-छोटे लड़के हैं।