फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   One day the campaign of napping stalled, the merchant said - time has been given for a week

एक दिन चालान काट ठप हुआ नप का अभियान, व्यापारी बोले- एक सप्ताह का दिया है समय

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 08 Jul 2022 11:03 PM IST
विज्ञापन
One day the campaign of napping stalled, the merchant said - time has been given for a week
नगर परिषद के समक्ष जागरूक रैली को हरी झंडी दिखाते सदस्य । - फोटो : Sirsa
सिरसा। केंद्र सरकार की ओर से एक सप्ताह पहले एकल उपयोग प्लास्टिक पर प्रतिबंध लगाया गया है। लेकिन इसके बाद भी शहर धड़ल्ले से एकल उपयोग प्लास्टिक का इस्तेमाल किया जा रहा है। वहीं व्यापारियों को कहना है कि वे अधिकारियों से मिले हैं और अधिकारियों ने उन्हें एक सप्ताह का समय दिया है। जबकि नप अधिकारियों ने किसी भी तरह का समय न दिए जाने की बात कही है और लगातार सख्ती किए जाने के दावे किए हैैं। हालांकि नगर परिषद की ओर से बीते सोमवार को चालान काटे गए थे लेकिन इसके बाद अभियान को बंद कर दिया गया।
विज्ञापन

शहर में अभी भी सब्जी, फ्रूट, करियाणा सहित सभी छोटी बड़ी दुकानों में एकल उपयोग प्लास्टिक में सामान पैक कर ग्राहकों को दिया जा रहा है। अभियान शुरू होने के बाद भी शहर से अभी भी हर रोज 40 टन के करीब प्लास्टिक निकल रहा है। सरकार की ओर से किए गए आदेशों का ग्राहकों और दुकानदारों पर किसी भी तरह का प्रभाव देखने को नहीं मिल रहा। एकल उपयोग प्लास्टिक बैन किए जाने के बाद नगर परिषद की टीम हरकत में आई थी। जिसके चलते एक ही दिन में दुकानदारों पर करीब 72 हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया था। लेकिन इसके बाद अब अभियान को विभाग की ओर से बंद कर दिया गया था। ऐसे में अब दुकानदारों में कोई भी प्रशासन का भय देखने को नहीं मिल रहा।
विज्ञापन

नगर परिषद ने निकाली शहर में जागरूकता रैली
सिंगल यूज प्लास्टिक की हानियों के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए नगर परिषद की ओर से शहर में जागरूकता रैली निकाली गई। नगर परिषद सचिव संदीप कुमार ने रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। उन्होंने बताया कि अभियान के तहत निकाली गई जागरूकता रैली के माध्यम से सक्षम महिलाएं एवं सफाई कर्मचारियों ने नगर परिषद से लालबत्ती चौक, पोस्ट ऑफिस, सदर बाजार, सुभाष चौक, शहीद भगत सिंह चौक, हिसारिया बाजार, रोड़ी बाजार व परशुराम चौक होते हुए वापस नगर परिषद कार्यालय में पहुंचे। इस दौरान उन्होंने आमजन से एकल उपयोग प्लास्टिक का प्रयोग न करने का आह्वान किया और शहर को साफ सुथरा व प्रदूषण मुक्त बनाने में लोगों को प्रोत्साहित किया। इस अवसर पर अकाउंट ऑफिसर सुरेंद्र अरोड़ा, चीफ सेनेटरी जयवीर, समाजसेवी रणजीत सिंह, रमेश गोयल, पवन कंबोज उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुख्य बाजार और डंपिंग प्वाइंटों पर फैला रहा है प्लास्टिक
विभाग की ओर से चेतावनी देने के बाद शहर में एकल उपयोग प्लास्टिक का इस्तेमाल कम होता हुआ दिखाई नहीं देता। शहर के डंपिंग प्वाइंटों और मुख्य बाजारों में प्लास्टिक की भरमार देखने को मिलती है। दुकानदार सरेआम ग्राहकों को एकल उपयोग प्लास्टिक में सामान पैक कर देते हुए नजर आते हैं। बाजार में इक्का दुक्का दुकानदार ही फाइबर के प्लास्टिक का इस्तेमाल करते हुए नजर आता है। हालांकि एक दो दिन तक अगर नगर परिषद की ओर से अभियान नहीं चलाया गया तो सभी दुकानदार वापस फिर से प्लास्टिक की थैलियों का इस्तेमाल करते हुए दिखाई देंगे।
दुकान में भरा प्लास्टिक का स्टॉक निकालने में लगी होड़
नगर परिषद की ओर से ढिलाई बरते जाने के कारण अब दुकानदारों ने जमा किया गया प्लास्टिक भी निकालना शुरू कर दिया है। अन्य दुकानदारों को लुभाने के लिए उन्हें सस्ते दामों में प्लास्टिक की थैलियां और एकल उपयोग प्लास्टिक का सामान देते हुए नजर आ रहे हैं। यहां तक कि कई दुकानदारों तो प्रशासन की ओर से एक सप्ताह का समय दिए जाने तक की बात कह सामान अन्य दुकानदारों को बेच रहे हैं।

एकल उपयोग प्लास्टिक को बैन किया गया है। इसके लिए किसी भी दुकानदार को कोई समय नहीं दिया गया है। नगर परिषद की ओर से लगातार जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। अगर कोई दुकानदार नहीं मानता तो उनका चालान भी किया जा रहा है। बाजारों में सख्ती की जा रही है।
-संदीप मलिक, कार्यकारी अधिकारी, नगर परिषद सिरसा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed