{"_id":"6104431a8ebc3e5f0e061008","slug":"one-and-a-half-lakh-rupees-cheated-on-the-pretext-of-job-case-registered-sirsa-news-hsr607585544","type":"story","status":"publish","title_hn":"नौकरी का झांसा देकर डेढ़ लाख रुपये ठगे, मामला दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नौकरी का झांसा देकर डेढ़ लाख रुपये ठगे, मामला दर्ज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ऐलनाबाद। खंड के गांव मिठी सुरेरां निवासी जगसीर की शिकायत पर राज पाल उर्फ राजू निवासी गांव तलवाड़ा तहसील टिब्बी राजस्थान, पंकज निवासी रानियां व राजवीर निवासी सिरसा के विरुद्ध पुलिस थाना में नौकरी का झांसा देकर डेढ़ लाख रुपये ऐंठ लेने का मामला दर्ज किया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार उपरोक्त शिकायतकर्ता जगसीर ने अपनी शिकायत में कहा कि वह सरकारी अस्पताल ऐलनाबाद में लैबोरेटरी में लैब हेल्पर के पद पर कार्य करना चाहता था। उपरोक्त राज पाल उर्फ राजू, पंकज व राजवीर उसको कहा कि सरकारी अस्पताल ऐलनाबाद में एक लैब हेल्पर का कार्य है, वे उसे वहां लगवा देंगे। उन्होंने उसे नौकरी पर लगवा कर कहा था कि उसको इस नौकरी से कोई हटवा नहीं सकता है और उसे महीने के 12000 रुपये मिलेंगे। इसके बाद उसने करीब तीन महीने उक्त अस्पताल में लैब हेल्पर का कार्य किया और उसे उसके उपरोक्त कार्य के तीन महीने के रुपये नहीं दिये और तीन महीने होने के बाद उसे सरकारी अस्पताल में से निकाल दिया गया। जिसके बाद उक्त लोगों ने उसे अन्य स्थान पर नौकरी लगवाने का झांसा देकर करी डेढ़ लाख रुपये ले लिए। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।