{"_id":"67f171a99701696d530bd0a6","slug":"on-the-third-day-of-swachh-survey-the-team-inspected-the-garbage-disposal-plant-sirsa-news-c-128-1-svns1027-135891-2025-04-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirsa News: स्वच्छ सर्वेक्षण के तीसरे दिन टीम ने किया कचरा निस्तारण संयंत्र का निरीक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirsa News: स्वच्छ सर्वेक्षण के तीसरे दिन टीम ने किया कचरा निस्तारण संयंत्र का निरीक्षण
Sat, 05 Apr 2025 11:38 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
Updated Sat, 05 Apr 2025 11:38 PM IST
विज्ञापन
सिरसा। स्वच्छ सर्वेक्षण के लिए बाहर से पहुंची टीम शहर में सफाई कार्य की जांच कर रही है। इस टीम ने शनिवार को कचरा निस्तारण संयंत्र का निरीक्षण कर रेलवे स्टेशन और बस स्टैंड के सार्वजनिक शौचालयों में सफाई व्यवस्था भी परखी। इस दौरान मौके के फोटो और लोगों से बातचीत की वीडियो ऑनलाइन अपलोड की गई है। इससे कि अंकों का सही आकलन किया जा सके। सर्वेक्षण करने के लिए आई टीम के साथ नगर परिषद के अधिकारियों के बजाय सिटी टीम लीडर (सीटीएल) घूम रहे हैं। वह शहर का निरीक्षण करवा कर निर्धारित प्रक्रिया पूरी करवा रहे हैं।
स्वच्छ सर्वेक्षण के लिए टीम के शहर में आने के बाद ही लिपिक और सफाई दरोगा आदि सर्वे टीमों की गतिविधियों पर नजर रख रहे हैं। वह शहर में घूम कर हर सुविधा को व्यवस्थित करवा रहे हैं। इस मामले में नगर परिषद सीएसआई और एसआई स्तर के अधिकारी मौके पर जाने के बजाय केवल निगरानी कर दिशा-निर्देश दे रहे हैं। निरीक्षण के दौरान टीम ने बकरियांवाली स्थिति कचरा निस्तारण संयंत्र का निरीक्षण किया और उस दौरान मिली जानकारी पोर्टल पर अपलोड की। आजकल इस संयंत्र को भी व्यवस्थित किया गया है। इस परियोजना के बारे में टीम के सदस्यों को बताया गया।
-- -
सफाई व्यवस्था में पहले ही किया जा चुका सुधार
सार्वजनिक जगहों पर बने शौचालयों समेत सफाई व्यवस्था को नगर परिषद की टीमों ने पहले ही सुधार दिया है। आजकल बस स्टैंड से रेलवे स्टेशन और सार्वजनिक जगहों पर बने शौचालयों में सफाई नजर आ रही है। इस कारण नगर परिषद कार्यालय में लगे महिला शौचालय में सेनेटरी पैड आदि सुविधाएं मिल रहीं हैं।