{"_id":"640cbfec48a7895ecc02732d","slug":"on-the-pretext-of-asking-the-address-two-bike-borne-miscreants-snatched-the-womans-earrings-sirsa-news-c-21-1-77224-2023-03-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirsa News: पता पूछने के बहाने बाइक सवार दो बदमाशों ने झपटीं महिला की बालियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirsa News: पता पूछने के बहाने बाइक सवार दो बदमाशों ने झपटीं महिला की बालियां
Sat, 11 Mar 2023 11:22 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
Updated Sat, 11 Mar 2023 11:22 PM IST
विज्ञापन
कालांवाली। बाइक सवार दो बदमाश महिला से पता पूछने के बहाने उसकी कानों की बालियां झपट कर फरार हो गए। पीड़ित ने मामले की शिकायत पुलिस को दी है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार घटना शनिवार दोपहर करीब दो बजे की है। गांव दादू निवासी अंग्रेज कौर दोपहर को अपने घर के बाहर बैठी थी। तभी दो युवक मोटरसाइकिल पर आए और जगसीर सिंह का पता पूछने लगे। इतने में बाइक के पीछे बैठे युवक ने झपटा मारा और उसके कानों की बलियां लेकर फरार हो गए। सूचना मिलते ही सिंघपुरा चौकी प्रभारी नरेश कुमार अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और मामले की जांच करनी शुरू कर दी है।