फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   On the pretext of asking the address, miscreants riding a bike snatched earrings from an elderly woman.

Sirsa News: पता पूछने के बहाने बाइक सवार बदमाशों ने बुजुर्ग महिला से झपटीं बालियां

Wed, 28 Feb 2024 12:04 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Wed, 28 Feb 2024 12:04 AM IST
विज्ञापन
On the pretext of asking the address, miscreants riding a bike snatched earrings from an elderly woman.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सिरसा। गांव ओढां में बाइक सवार दो युवक बुजुर्ग महिला के कानों से सोने की बालियां झपट कर फरार हो गए। पुलिस ने बुजुर्ग महिला के पुत्र के बयान पर एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।


गांव ओढां निवासी अशोक कुमार ने बताया कि वह खेतीबाड़ी करता है। सोमवार शाम को उसकी मां राजकीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र वाली गली से घर आ रही थी। इसी दौरान रास्ते में बाइक सवार दो युवक उसके पास आए। दोनों युवक उसकी मां से निर्मल सिंह का पता पूछने लगे। जब उसकी मां उन्हें पता बताने लगी तो एकदम से दोनों युवकों ने उसकी मां के कानों से सोने की बालियां झपट ली और फरार हो गए। इस दौरान एक युवक के हाथ से सोने की एक बाली नीचे गिर गई। मां ने घर पहुंचकर घटना के बारे में बताया। पुलिस का कहना है कि अशोक कुमार की शिकायत पर अज्ञात युवकों के खिलाफ केस दर्ज करके जांच शुरू कर दी गई है। जल्द ही युवकों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed