फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   On the order of NGT, the city council has given notice to 45 institutions, will also check the system

एनजीटी के आदेश पर नगर परिषद ने दिए 45 संस्थानों को नोटिस, व्यवस्था भी जांचेगा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 16 Mar 2022 11:03 PM IST
विज्ञापन
On the order of NGT, the city council has given notice to 45 institutions, will also check the system
नोटिस भेजने को लेकर कर्मचारियों से चर्चा करते नगर परिषद के कार्यकारी अधिकारी संदीप मलिक। - फोटो : Sirsa
सिरसा। शहरी एरिया में स्थित शिक्षण संस्थानों, बैंक्वेट हॉल, धर्मशालाओं, होटल, मोटेल सहित बड़े संस्थानों को नगर परिषद ने नोटिस भेजा है। नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल (एनजीटी) के आदेश में दायर हुए एक केस पर सुनवाई के बाद एडीसी ने अधिकारियों की बैठक ली। इसके बाद नगर परिषद अधिकारियों ने तुरंत प्रभाव से काम शुरू कर दिया है। अब नगर परिषद की टीम निरीक्षण भी करेगी और व्यवस्था जांचेगी।
विज्ञापन

बड़े संस्थानों में नियमों की उल्लंघना को लेकर एक केस दायर हुआ। अभय दहिया बनाम सरकार और अन्य केस के दौरान एनजीटी ने जांच के आदेश दिए। इसके बाद एडीसी राहुल हुड्डा ने सभी विभागों के अधिकारियों की बैठक ली। बैठक में संबंधित विभागों को निर्देश दिए कि बड़े संस्थानों में जाकर व्यवस्था देखेंगे कि क्या एनजीटी की गाइडलाइन का पालन हो रहा है या नहीं। इस संबंध में नगर परिषद ने अपनी तैयारी शुरू कर दी है जबकि अब दूसरे विभाग भी अपने स्तर पर काम करेंगे।
विज्ञापन

सात दिन के भीतर देना होगा जवाब
नगर परिषद प्रशासन ने 45 बड़े संस्थानों की सूची तैयार की है। नप के कार्यकारी अधिकारी संदीप मलिक की ओर से इन संस्थानों को नोटिस जारी कर दिया गया है। इन संस्थानों में बड़े शिक्षण संस्थान, धर्मशालाएं, होटल, मोटेल, रेस्टोरेंट सहित अन्य शामिल हैं। इन्हें नोटिस भेजकर पूछा है कि एनजीटी के नियमों का पालन करने के लिए क्या प्रबंध किए गए हैं। अब उक्त संस्थानों को 7 दिन के भीतर जवाब देना होगा और अपने प्रबंध बताने होंगे। यदि किसी संस्थान ने प्रबंध नहीं किए हैं तो वे इस अवधि में व्यवस्था कर लें। इसके बाद नगर परिषद की टीम निरीक्षण करने जाएगी। रिपोर्ट के अनुसार आगामी कार्रवाई की जाएगी। बता दें कि एनजीटी के समक्ष हरियाणा के मुख्य सचिव की ओर से रिपोर्ट पेश की जानी है, इसलिए जमीनी स्तर पर ये तैयारियां की जा रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

ये व्यवस्था जांचेंगी नगर परिषद
- रेन वाटर हारवेस्टिंग सिस्टम है या नहीं, यदि है तो कैसा है।
- सोलेड वेस्ट मैनेजमेंट सिस्टम है या नहीं।
- प्लास्टिक प्रयोग को लेकर क्या तरीका है और क्या प्रबंध हैं।
- ढांचागत व्यवस्था किस प्रकार की है।
- एनजीटी की गाइडलाइन का पालन हो रहा है या नहीं।
- आमजन के लिए कॉमन सुविधाएं किस प्रकार की हैं।
एनजीटी की गाइडलाइन के नियमों का पालन हो रहा है या नही, इसकी जांच के लिए बड़े संस्थानों को नोटिस दिए गए हैं। इसके बाद नगर परिषद की टीम भी निरीक्षण करेगी और अपनी रिपोर्ट बनाकर प्रशासन को भेजेगी। - संदीप मलिक, कार्यकारी परिषद, नगर परिषद, सिरसा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed