फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   On the first day, an application came for the post of Secretary in the Arhtiya Association elections.

Sirsa News: पहले दिन आढ़ती एसोसिएशन के चुनाव में सचिव पद के लिए आया एक आवेदन

Tue, 18 Feb 2025 11:43 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Tue, 18 Feb 2025 11:43 PM IST
विज्ञापन
On the first day, an application came for the post of Secretary in the Arhtiya Association elections.
 आढ़ती एसोसिएशन के कार्यालय में आदेवन पत्र जमा करवाते हुए उम्मीदवार राजेंद्र नड्डा।
सिरसा। शहर में आढ़ती एसोसिएशन सिरसा के चुनाव के लिए मंगलवार से आवेदन प्रक्रिया शुरू हुई। पहले दिन आढ़ती एसोसिएशन के चुनाव में सचिव पद के लिए कपास मंडी से राजेंद्र कुमार नड्डा ने आवेदन किया। प्रधान पद के एक भी नामांकन पत्र दाखिल नहीं हुआ है।
विज्ञापन


बुधवार को सभी पदों के लिए आवेदन करने का आखिरी दिन है। ऐसे में प्रधान, उपप्रधान, सचिव और कोषाध्यक्ष के पद के लिए नामांकन होगा। आढ़ती एसोसिएशन के चुनाव के बारे में जानकारी देते हुए प्रधान मनोहर मेहता ने बताया कि मंडी में आढ़ती एसोसिएशन की नई कार्यकारिणी में पहले की तरह प्रधान, उपप्रधान, सचिव व कोषाध्यक्ष पद के लिए चुनाव प्रक्रिया होगी। सभी आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को पद के अनुसार एसोसिएशन में पदाें के नामांकन पत्र की फीस जमा करवानी होगी। प्रधान पद के लिए 41000 रुपये , उपप्रधान, सचिव व कोषाध्यक्ष पद के लिए 31000-31000 रुपये नामांकन राशि फीस के रूप में जमा करवानी होगी।
विज्ञापन




नहीं होगी आवेदन की फीस वापस

मंडी में मौजूदा कार्यकारिणी के प्रधान मनोहर मेहता ने चुनाव के बारे में बताया कि जो भी उम्मीदवार एसोसिएशन में चुनाव लड़ने के लिए आवेदन करता है। उसे फीस के तौर पर एसोसिएशन फंड में राशि जाम करवाता है। वह राशि जमा होने के बाद किसी भी सूरत में वापस नहीं होगी, चाहे कोई उम्मीदवार चुनाव लड़े या ना लड़े। वहीं, नाम वापस लेने के बाद भी दी गई राशि वापस नहीं होगी। चुनाव लड़ने वाला उम्मीदवार एसोसिएशन का सदस्य होना अनिवार्य है। उन्होंने बताया कि आज बुधवार को नामांकन करने का आखिरी दिन है। नाम वापस 20 फरवरी तक होंगे। नामांकन पत्र एसोसिएशन के कार्यालय जनता भवन सिरसा में सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक जमा करवाए जा सकेंगे। इसी समयावधि में नाम वापस लिया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


----

आढ़तियों के साथ नामांकन करने पहुंचे राजेंद्र नड्डा

पहले दिन दोपहर साढे़ 12 बजे कई आढ़तियों सहित राजेंद्र नड्डा ने सचिव पद के लिए नामांकन किया। वहीं, उन्होंने मौजूदा कार्यकारिणी प्रधान मनोहर मेहता, दीपक मित्तल, सुशील रहेजा, सुशील कसवां को नामांकन पत्र राशि सहित सौंपा। इस मौके पर मंडी से मदन लाल नड्डा, पवन दड़बी, रमन कंबोज, दीपक नड्डा, गुलाब चंद, कशमीर कंबोज, सुरेश कंबोज , राजेंद्र कुमार, अशोक कुमार जोसन, सोनम कुमार व पवन मौजूद रहे।


---



पोस्टर-बैनर लगाने पर प्रतिबंध



आढ़ती एसोसिएशन के चुनाव में प्रचार-प्रसार पर रोक लगाई गई है। सचिव दीपक मित्तल व प्रवक्ता महावीर शर्मा ने बताया कि चुनाव प्रचार दुकान-दुकान जाकर ही किया जा सकता है। कोई भी उम्मीदवार पोस्टर-बैनर नहीं लगाएगा। लाउड स्पीकर लगाने व बजाने पर भी प्रतिबंध रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed