फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   On the first day, 350 quintals of narma from 11 farmers and four days later, 50 quintals of paddy bought from a farmer

पहले दिन 11 किसानों से 350 क्विंटल नरमा तो चार दिन बाद एक किसान से खरीदा 50 क्विंटल धान

Sat, 03 Oct 2020 11:24 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 03 Oct 2020 11:24 PM IST
विज्ञापन
On the first day, 350 quintals of narma from 11 farmers and four days later, 50 quintals of paddy bought from a farmer
अपनी नरमे की फसल लेकर मंडी पहुंचा किसान। - फोटो : Sirsa
जिले में शनिवार से नरमे की खरीद शुरू हो गई है। पहले दिन सीसीआई ने 11 किसानों से करीब 350 क्विंटल नरमा खरीदी। किसी भी किसान के नरमे में नमी की मात्रा 12 प्रतिशत से ज्यादा नहीं थी। वहीं चार दिन बाद शनिवार को एक किसान धान की फसल लेकर मंडी में पहुंचा, जहां उसका 50 क्विंटल धान न्यूनतम समर्थन मूल्य पर खरीदा गया। किसान को ऑनलाइन पोर्टल के द्वारा एक मैसेज भेजा गया था। जिस पर किसान अपनी फसल लेकर आया।
विज्ञापन

जिले में सीसीआई ने शनिवार को नरमा की खरीद शुरू कर दी है। सुबह होते ही पंजीकरण करने वाले किसान अपनी ट्रालियां लेकर कपास मंडी में पहुंच गए। जहां सीसीआई कर्मचारियों द्वारा किसानों के नरमा की नमी जांची गई। उसी के अनुसार किसानों की फसल का दर तय किया गया। अपनी नरमा की फसल लेकर पहुंचे किसान हर्षवर्धन ने बताया कि वह अपने कागजात सीसीआई कार्यालय में जमा करवाकर गए थे। जिस पर उसे सूचना मिली कि सीसीआई ने नरमे की खरीद शनिवार से शुरू कर दी है। जहां पर नरमे की फसल की नमी जांची गई जो 8.2 प्रतिशत थी। वहीं सुबह ही पहुंचे किसान आत्मा राम की फसल की नमी आठ, जसकरण के नरमे की 11.1 प्रतिशत, हरभजन के नरमे की 8.7 प्रतिशत नमी पाई गई। जिस पर सीसीआई कर्मचारियों ने नरमे की खरीद कर फैक्ट्रियों में भेज दिया। गांव मोडिया खेड़ा से पहुंचे किसान मोहित ने बताया कि उसने अपने दस्तावेज जमा करवाए थे और उसे जानकारी मिली थी कि शनिवार से खरीद शुरू हो रही है तो वह अपनी फसल लेकर कपास मंडी में आया है।
विज्ञापन

16 निजी फैक्टरियों से अनुबंध
जिले में अभी तक सीसीआई द्वारा करीब 16 निजी फैक्टरियों के साथ अनुबंध हुआ है। जहां सीसीआई किसानों के नरमे की खरीद कर सीधे फैक्टरियों तक पहुंचाएगी। वहीं जिन किसानों ने अपना पंजीकरण करवाया था, वह सीसीआई कार्यालय में अपने टोकन के लिए जमीन की गिरदावरी और अन्य कागजात लेकर पहुंचे। सीसीआई द्वारा उन्हीं किसानों के नरमे की फसल खरीदी जाएगी, जिन्होंने अपना पंजीकरण करवाकर जमीन की गिरदावरी, बैंक पासबुक और आधार कार्ड सीसीआई कार्यालय में जमा करवाएं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

चार दिन बाद खरीदा केवल एक किसान का धान
जिले में शनिवार को चार दिन बाद धान की खरीद शुरू की गई। किसान चार दिन से इंतजार कर रहे थे कि उनके पास कोई मैसेज आए, जिससे वह अपनी धान की फसल मंडी में न्यूनतम समर्थन मूल्य पर बेच सके। जिस पर मार्केट कमेटी ने किसानों को बताया कि वह मेरी फसल मेरा ब्योरा पर अपना समय डालें और उस समय अपनी फसल लेकर मंडी में लेकर आएं। शनिवार को केवल एक किसान अपनी फसल मंडी में लेकर पहुंचा। जिससे 50 क्विंटल धान की फसल न्यूनतम समर्थन मूल्य पर खरीदी गई। वहीं जिले के उन्हीं किसानों की फसल खरीदी जाएगी जो पोर्टल पर अपना समय निर्धारित करेंगे।
पांच अक्तूबर तक करवाना होगा पंजीकरण
किसान को अपनी नरमे, धान, बाजरे की फसल बेचने के लिए अपना मेरी फसल मेरा ब्योरा पर पंजीकरण करवाना होगा। उसके बाद ही किसान की फसल का कमेटी द्वारा टोकन काटा जाएगा।

कोट
अनाज मंडी में शनिवार को एक किसान से न्यूनतम समर्थन मूल्य पर करीब 50 क्विंटल धान की खरीद की गई है। वहीं शनिवार को नरमा की खरीद भी सीसीआई ने शुरू कर दी है। किसान पांच अक्तूबर तक अपना पंजीकरण करवा सकता है।
-विकास सेतिया, मार्केट कमेटी सचिव, सिरसा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed