फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   On Shivratri, devotees thronged the temples and performed Jalabhishek

Sirsa News: शिवरात्रि पर मंदिरों में उमड़े श्रद्धालु कांवड़ियों ने किया जलाभिषेक

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 23 Jul 2025 11:40 PM IST
विज्ञापन
On Shivratri, devotees thronged the temples and performed Jalabhishek
शहर के मंदिरों में शिवजी का जलाभिषेक करते श्रद्वालु।
कालांवाली। शहर के मंदिरों में सावन महीने की शिवरात्रि पर भक्तों की भारी भीड़ उमड़ी। शहर बम-बम भोले के जयकारों से गूंज उठा। सुबह से ही मंदिरों में शिव की पूजा-अर्चना के लिए श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। श्री शिव बाड़ी मंदिर, श्री प्राचीन दुर्गा मंदिर, श्री खाटू श्याम मंदिर, श्री गीता भवन मंदिर, श्री त्रिवेणी मंदिर, बाबा बर्फानी आश्रम सहित कई मंदिरों में भक्तों की भीड़ दिखी।
विज्ञापन




बुधवार को सैंकड़ों कांवड़िये हरिद्वार व गंगोत्री से कांवड़ लेकर कालांवाली पहुंचे। कालांवाली सीमा पर पहुंचने पर शहरवासियों ने उनका स्वागत किया और शिव भजनों पर नाचते गाते हुए मंदिरों में पहुंचे। इस दौरान मंदिरों में कांवड़ियों व भक्तों ने शिवजी का जलाभिषेक किया और पूजा-अर्चना की।
विज्ञापन




शिवलिंग अनादि और अनंत था



शिव भक्तों ने बताया कि पौराणिक कथाओं के अनुसार भगवान शिव का प्राकट्य ज्योतिर्लिंग के रूप में हुआ था। यह शिवलिंग अनादि और अनंत था। कहा जाता है कि ब्रह्माजी हंस रूप में शिवलिंग के ऊपरी भाग को खोजने गए, लेकिन सफल नहीं हुए। भगवान विष्णु ने वराह रूप धारण कर शिवलिंग का आधार ढूंढने का प्रयास किया, पर वे भी असफल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed