{"_id":"631789efb0953e4f1a39becd","slug":"on-enrolling-in-engineering-trade-girl-students-will-get-rs-500-every-month-sirsa-news-hsr641196541","type":"story","status":"publish","title_hn":"इंजीनियरिंग ट्रेड में दाखिला लेने पर छात्राओं के हर माह मिलेंगे 500 रुपये","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इंजीनियरिंग ट्रेड में दाखिला लेने पर छात्राओं के हर माह मिलेंगे 500 रुपये
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
सिरसा। आईटीआई में दाखिला प्रक्रिया जारी है। छात्राओं की संख्या बढ़ाने के लिए प्रोत्साहन राशि भी दी जा रही है। योजना के तहत आईटी आई में दाखिला लेने पर छात्रा को प्रति माह 500 रुपये प्रोत्साहित राशि दी जाएगी। इस योजना का लाभ को- एजुकेशन वाली ट्रेडों में दिया जाएगा। इन ट्रेडों में दाखिले के लिए छात्राओं को योजना के बारे में बताया जा रहा है। इसके अलावा आईटीआई में छात्राओं के लिए 30 फीसदी सीटें भी आरक्षित की गई है।
आईटीआई में लड़कियों को आगे लाने के प्रयास की जा रहे हैं, ताकि वे इंजीनियरिंग क्षेत्र में आगे आएं और इस क्षेत्र में काम कर नाम रोशन करें। हरियाणा के कौशल विकास एवं औद्योगिक प्रशिक्षण विभाग द्वारा आईटीआई की 27 इंजीनियरिंग की ट्रेड में दाखिला लेने पर छात्राओं को 500 रुपये प्रोत्साहित राशि दी जाएगी। जिले के पांच को-एड आईटीआई में दाखिला प्रक्रिया चल रही है। यह योजना पिछले साल लॉन्च की गई थी, जिसे इस वर्ष पूर्ण रूप से लागू कर दिया गया है। प्रोत्साहन राशि उन महिला परीक्षार्थियों को मिलेगी जो हरियाणा राज्य की स्थायी निवासी हो। प्रत्येक तिमाही में उनकी कक्षा में हाजिरी कम से कम 80 फीसदी होना जरूरी है।
इन ट्रेडों में दी जाएगी छात्राओं की प्रोत्साहन राशि
मेकेनिक टू- एंड थ्री व्हीलर, सोलर टेक्नीशियन, कारपेंटर, शीट मेटल वर्कर, मशीनिस्ट ग्राइंडर, टूल एंड डाई मेकर, फिटर, मशीनिस्ट, इलेक्ट्रोप्लेयर, प्लंबर, वेल्डर, वेल्डर पाइप, टर्नर, मेकेनिकल, डीजल इंजन, प्लास्टिक प्रोसेसिंग ऑपरेटर, मेकेनिक ऑटो बॉडी पेंटिंग, वेल्डर इन जीएमएडडब्लयू एंड डाई मेकर इन प्रेस, टूल जिग्स, मेकेनिक एग्रीकल्चर मशीनरी, मेकेनिक, वेल्डर इन वेल्डिंग एंड इंस्पेक्शन, मेकेनिक रेफ्रीजरेशन एंड एयर कंडीशनिंग, ऑपरेटर एडवांस मैकेनिक टूल्स मेंटेनेंस।
विज्ञापन
नौ सितंबर तक ट्रेड बदल सकते हैं विद्यार्थी
जिन विद्यार्थियों के दाखिले हो चुके हैं, लेकिन वो अपनी ट्रेड बदलना चाहते हैं उन विद्यार्थियों को आईटीआई ने तीन दिन का समय दिया है। विद्यार्थियों केे ऑप्शन भरने के लिए सात सितंबर से नौ सितंबर तक का समय दिया गया है। वहीं जिन विद्यार्थियों का नाम अलॉट हो गया था, लेकिन वो किसी कारणवश दाखिला नहीं ले पाए या फीस जमा नहीं करवा पाए। वे विद्यार्थी भी 7 से 9 तक 500 रुपये जुर्माना के साथ फीस जमा करवा सकते है। बता दें कि दूसरे चरण की दाखिला प्रक्रिया पूरी हो चुकी है।
वर्जन
आईटीआई में महिला विद्यार्थियों को आगे लाने के लिए प्रयास किए जा रहे हैं। इंजीनियरिंग ट्रेड में अगर कोई महिला विद्यार्थी दाखिला लेती हैं तो उनको हर माह 500 रुपये प्रोत्साहन राशि दी जाएगी। - लालचंद रिवाड़िया, प्राचार्य, आईटीआई, सिरसा।