फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Olympic Games Maha Kumbh: Khushi Kirad of Panniwala Mota won the long jump

ओलंपिक खेल महाकुंभ : लंबी कूद में पन्नीवाला मोटा की खुशी किराड़ ने मारी बाजी

Thu, 09 Jan 2025 11:28 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Thu, 09 Jan 2025 11:28 PM IST
विज्ञापन
Olympic Games Maha Kumbh: Khushi Kirad of Panniwala Mota won the long jump
ओढ़ा। लंबी कूद में भाग लेते प्रतिभागी। (संवाद)ओढ़ा। लंबी कूद में भाग लेते प्रतिभागी। (संवाद)
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


ओढां। गांव पन्नीवाला मोटा में चल रहे तीन दिवसीय ओलंपिक खेल महाकुंभ के दूसरे दिन रोचक खेल मुकाबले देखने को मिले। लंबी कूद में पन्नीवाला मोटा की खुशी किराड़ ने बाजी मारी।

शुभारंभ अवसर पर ओढां के बीडीपीओ अमन मित्तल मुख्यातिथि के रूप से पहुंचे। वहीं सतीश वर्मा, रामकुमार नौखवाल व इंद्रपाल मंगलाव भी विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहे। समाजसेवी संदीप बादल ने बताया कि इस दौरान 55 किलो भार वर्ग (लड़के) कबड्डी का सेमीफाइनल मुकाबला पन्नीवाला मोटा व नेजियाखेड़ा के मध्य हुआ। इसमें नेजियाखेड़ा ने 4 अंकों से जीतकर फाइनल में जगह बनाई। इसके बाद कबड्डी का फाइनल मुकाबला जाट कॉलेज हिसार व नेजियाखेड़ा के मध्य हुआ। इसमें जाट कॉलेज ने 15 अंकों से जीत हासिल कर ट्रॉफी पर कब्जा कर लिया। वहीं लंबी कूद (लड़कियां) में पन्नीवाला मोटा की खुशी किराड़ प्रथम, ज्योति द्वितीय व वर्षा ढाका तृतीय रही।
विज्ञापन


बास्केटबाल में सीनियर वर्ग लड़कियों में हनुमानगढ़ व गोरीवाला के मध्य हुए मुकाबले में 17 अंकों से हनुमानगढ़ विजेता, अंडर-17 लड़कों में भैणीबाघा व फतेहाबाद के मुकाबले में 6 अंकों से भैणीबाघा विजेता, अंडर-14 लडक़ों में पन्नीवाला मोटा बी व जंडवाला बिश्नोइयां के मुकाबले में 11 अंकों से जंडवाला बिश्नोइयां विजेता और खारियां व अबूबशहर के मुकाबले में 9 अंकों से खारियां विजेता रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस अवसर बीडीपीओ ने कहा कि आज का युवा जहां नशे व अन्य सामाजिक बुराइयों मेें पड़कर पथभ्रमित हो रहा है। वहीं दूसरी तरफ ये युवा भी हैं जो खेलों में बढ़-चढ़कर भाग ले रहे हैं। अन्य युवाओं को इनसे प्रेरणा लेनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed