फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Old woman assaulted over land, case against grandsons and daughters-in-law

जमीन को लेकर वृद्धा से मारपीट, पौत्रों व पुत्रवधुओं पर केस

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 07 Jan 2022 11:45 PM IST
विज्ञापन
Old woman assaulted over land, case against grandsons and daughters-in-law
ओढां। गांव घुक्कांवाली निवासी एक वृद्धा की शिकायत पर उसकी पुत्र वधुओं व पौत्रों सहित 4 लोगों के खिलाफ जमीन मामले को लेकर हमला करने के आरोप में मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में वृद्धा सावित्री देवी ने बताया कि उसके 2 बेटे है जो अलग-अलग रहते हैं। उसने अपने दोनों बेटों को समान रूप से भूमि बांटकर दे रखी है। वृद्धा के अनुसार वह अपने छोटे बेटे महावीर के साथ रहती है। वृद्धा का आरोप है कि वह घर में मौजूद थी कि इसी दौरान उसके बड़े बेटे कृष्ण कुमार की पत्नी सरोज व उसके दोनों बेटे देव व प्रवीण सहित तीनों दीवार फांदकर घर में घुस गए। उक्त लोगों के पास लाठी-डंडे, लोहे की पाइप व कीटनाशक की बोतल थी। सावित्री देवी के अनुसार उक्त लोगों ने आते ही उन्हें उसके हिस्से की जमीन देने की बात कही और झगड़ा करते हुए उस पर हमला बोल दिया। इस मारपीट में उसके छोटे बेटे महावीर की पत्नी शारदा भी आरोपियों के साथ मिल गई। वृद्धा के अनुसार जब उसका बेटा महावीर उसे छुड़वाने आया तो सभी आरोपियों से उससे भी मारपीट शुरू कर दी। शोर मचाए जाने के बाद जब अन्य लोग मौके पर एकत्रित हुए तो आरोपी जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। इस हमले में घायल वृद्धा सावित्री देवी व उसके पुत्र महावीर को अस्पताल में भर्ती करवाया गया। एएसआई मदन लाल ने बताया कि पुलिस ने 2 महिलाओं सहित 4 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed