फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Old man assaulted, wife and son-daughter case

वृद्ध के साथ मारपीट, पत्नी व बेटा-बेटी पर केस दर्ज

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 11 Feb 2022 11:27 PM IST
विज्ञापन
Old man assaulted, wife and son-daughter case
बडागुढ़ा। गांव बडागुढ़ा में जमीन विवाद को लेकर एक महिला ने अपने पुत्र व पुत्री के साथ मिलकर अपने ही पति पर हमला बोलकर घायल कर दिया। इस संबंध में बडागुढ़ा पुलिस ने 3 लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में गगनदीप कौर ने बताया कि वह अपने पिता हरबंस के साथ रहती है। जबकि उसकी मां गुरमीत कौर, भाई हरप्रीत सिंह व बहन लखवीर कौर तीनों करीब 10 वर्षों से उनसे अलग रह रहे हैं। गगनदीप का आरोप है कि उक्त तीनों लोग बीते दिन उसके घर में दाखिल हुए और उसके पिता की लोहे की पाइप से पिटाई शुरू कर दी है। गगनदीप के मुताबिक जब वह अपने पिता को छुड़वाने लगी तो आरोपियों ने उसके साथ भी मारपीट की। शोर मचाए जाने के बाद जब आस पड़ोस के लोग मौके पर एकत्र हुए तो तीनों धमकियां देते हुए मौके से फरार हो गए। इस हमले मेें घायल हरबंस को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। गगनदीप ने बताया कि उसके पिता ने उसके भाई हरप्रीत को उसके हिस्से की जमीन दे रखी है। आरोप है कि उक्त लोग उसके पिता से उनके हिस्से की भी जमीन मांग रहे हैं। इसी के चलते उन्होंने मारपीट की है। इस संबंध में बडागुढ़ा पुलिस ने गगनदीप कौर की शिकायत पर उसके भाई, मां व बहन के खिलाफ घर में घुसकर मारपीट करने व जान से मारने की धमकी देने के आरोप में केस दर्ज कर लिया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed