{"_id":"66cf99e89bfeb4cae30da774","slug":"officials-remained-busy-congress-leaders-went-to-delhi-to-lodge-complaint-against-kanda-brothers-sirsa-news-c-128-1-svns1027-124889-2024-08-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirsa News: व्यस्त रहे अधिकारी, इंतजार करते रहे कांडा बंधुओं के खिलाफ शिकायत देने दिल्ली गए कांग्रेस नेता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirsa News: व्यस्त रहे अधिकारी, इंतजार करते रहे कांडा बंधुओं के खिलाफ शिकायत देने दिल्ली गए कांग्रेस नेता
विज्ञापन
सिरसा। विधायक गोपाल कांडा और उनके भाई भाजपा नेता गोबिंद कांडा पर रुपये बांटने का आरोप लगाने वाले कांग्रेस नेता राजकुमार शर्मा बुधवार को दिल्ली में चुनाव आयोग के अधिकारियों से नहीं मिल सके। वे बुधवार को दो बार आयोग कार्यालय पहुंचे लेकिन दोनों ही बार अफसर बैठकों में व्यस्त थे। इधर, रिटर्निंग अधिकारी के नोटिस पर कांडा बंधु वीरवार को जवाब पेश करेंगे।
विधायक गोपाल कांडा और भाजपा नेता गोबिंद कांडा पर रुपये बांटने का आरोप लगाने पर चुनाव आयोग ने शिकायतकर्ता राजकुमार शर्मा को दस्तावेजों के साथ पक्ष रखने के लिए बुधवार को दिल्ली बुलाया था। कांग्रेस नेता शर्मा ने बताया कि वह बुधवार को चुनाव अधिकारियों की ओर से निर्धारित समय 11 बजे चुनाव आयोग के कार्यालय पहुंच गए थे लेकिन बैठक होने के कारण वह अधिकारियों से मिल नहीं पाए। इसके बाद उन्हें तीन बजे का समय दिया गया, उस समय भी बैठक चल रही थी। उन्होंने कहा कि भले ही दो दिन लग जाए। वह अपना पक्ष चुनाव आयोग के समक्ष रखकर ही आएंगे। कांडा बंधुओं को सरेआम आचार संहिता का उल्लंघन नहीं करने देंगे।
यह है मामला
कांग्रेस नेता राजकुमार शर्मा ने प्रेसवार्ता कर आरोप लगाया था कि भाजपा नेता गोबिंद कांडा व हलोपा नेता गोपाल कांडा आचार संहिता का उल्लंघन कर रहे हैं। आरोप लगाया कि तीन दिन पहले नारायणखेड़ा गांव में गोबिंद कांडा ने सरपंच को 9 लाख रुपये बांटे। इसी प्रकार बेगू में 6 लाख, चौबुर्जा में 50 हजार व चाडीवाल गांव में जाकर 10 लाख की नकदी शेड निर्माण व श्मशान भूमि को लेकर बांटी गई। कांग्रेस नेता ने वीडियो जारी करते हुए चुनाव आयोग दिल्ली और सिरसा रिटर्निंग अधिकारी को शिकायत दर्ज करवाई थी।