फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Officials not arriving to take test, applicants seeking driving license expressed anger

Sirsa News: टेस्ट लेने नहीं पहुंच रहे अधिकारी, ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने वाले आवेदकों ने जताया रोष

Sat, 31 Aug 2024 04:14 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Sat, 31 Aug 2024 04:14 AM IST
विज्ञापन
Officials not arriving to take test, applicants seeking driving license expressed anger
आवेदकों को बुलाने के बावजूद किसी अधिकारी ना पहुंचने पर रोष जताते आमजन।
कालांवाली। उपमंडल कालांवाली में पिछले कई माह से ड्राइविंग लाइसेंस संबंधी कार्य सही ढंग से नहीं चल रहा है। इस कारण ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने वाले आवेदकों ने एकत्रित होकर उपमंडल प्रशासन व सरकार के प्रति नारेबाजी करते हुए रोष व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि वे ड्राइविंग टेस्ट के लिए कई किलोमीटर का सफर तय करके आते है। अधिकारी न होने पर उन्हें लौटना पड़ता है।
विज्ञापन

उपमंडल के अंतर्गत आने वाले शहर व 66 गांवों के लोग परेशान हैं। आवेदक गुलाब सिंह निवासी गांव तख्तमल ने बताया कि वह करीब 5 महीने से हर वीरवार चक्कर लगा रहा है। आज तक उसका ड्राइविंग टेस्ट नहीं हुआ है। गुलशन सिंगला निवासी गांव फग्गू ने बताया कि वह करीब दो माह से अतिरिक्त अनाज मंडी में ड्राइविंग टेस्ट के लिए आ रहे है। वहां कोई अधिकारी टेस्ट लेने नहीं पहुंचता। संदीप, केवल सिंह, दर्शन सिंह व अन्यों ने बताया कि उपमंडल कालांवाली में पिछले करीब एक साल से ड्राइविंग लाइसेंस संबंधी कार्य प्रभावित है। कभी अधिकारी मंडी में गेहूं सीजन के चलते ड्राइविंग टेस्ट नहीं लेते तो कभी हड़ताल पर चले जाते हैं।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि अतिरिक्त अनाज मंडी में न तो ट्रैक सही है और न ही वहां पर आमजन के लिए पेयजल व बैठने की कोई सुविधा है। कई आवेदकों की स्थायी ड्राइविंग लाइसेंस की अंतिम तारीख भी गुजर चुकी है। अब उन्हें दोबारा फीस भरनी पड़ रही है। उनका कहना है कि सरकार को चाहिए कि यदि एसडीएम विधानसभा चुनावों में व्यस्त है तो किसी अन्य अधिकारी या कर्मचारी की ड्यूटी लगाकर रोजाना समय पर ड्राइविंग टेस्ट लेने की व्यवस्था करवाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed