{"_id":"65ae991c22b07e25fc0b0eca","slug":"offices-of-political-parties-remained-deserted-programs-did-not-take-place-sirsa-news-c-128-1-slko1008-14039-2024-01-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirsa News: सूने रहे राजनीतिक पार्टियों के दफ्तर, नहीं हुए कार्यक्रम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirsa News: सूने रहे राजनीतिक पार्टियों के दफ्तर, नहीं हुए कार्यक्रम
Mon, 22 Jan 2024 10:04 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
Updated Mon, 22 Jan 2024 10:04 PM IST
विज्ञापन
सिरसा । जिला भाजपा कार्यालय की फोटो।
सिरसा। शहर में जहां हर जगह श्रीराम की जय जयकार थी लेकिन भाजपा का जिला कार्यालय सुनसान नजर आया। हालांकि कार्यालय पर सजावट के लिए बिजली चलित लड़ियां लगीं थीं। भाजपा कार्यालय पर पूर्व जिलाध्यक्ष आदित्य देवीलाल के होर्डिंग ही शोभा बढ़ाते नजर आए, जबकि करीब 20 दिन पहले पहले से निताशा सिहाग जिलाध्यक्ष हैं।
आलम यह था कि जहां एक ओर जिलेभर में भाजपा के नेता अयोध्या से श्रीराम के प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम का सीधा प्रसारण और अन्य कार्यक्रम आयोजित कर रहे थे, वहीं भाजपा के जिला कार्यालय पर ऐसा कुछ नजर नहीं आया।
उप मुख्यमंत्री आवास के मुख्य गेट और बिजली मंत्री के आवास पर श्रीराम ध्वजा लहराती नजर आई। हालांकि दोनों की ओर से कोई बड़ा आयोजन अपने आवास पर नहीं किया गया था। जजपा कार्यालय पर भी कोई विशेष जोश नहीं दिखा। वहीं कांग्रेस कार्यालय बंद था। वहां सन्नाटा छाया था लेकिन इस कार्यालय के पास अग्रसेन स्कूल में भव्य आयोजन किया गया था। शहर में शोभायात्रा का आगाज यहीं से हुआ और सीधा प्रसारण भी दिखाया गया लेकिन कांग्रेस कार्यालय के मुख्य गेट पर ताला नजर आया।