{"_id":"650f289d992bc9dbfe0a67ab","slug":"officers-will-take-feedback-of-teachers-from-students-responsibility-will-be-decided-sirsa-news-c-128-1-sir1002-6666-2023-09-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirsa News: विद्यार्थियों से शिक्षकों का फीडबैक लेंगे अधिकारी, तय की जाएगी जिम्मेदारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirsa News: विद्यार्थियों से शिक्षकों का फीडबैक लेंगे अधिकारी, तय की जाएगी जिम्मेदारी
Sat, 23 Sep 2023 11:34 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
Updated Sat, 23 Sep 2023 11:34 PM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
सिरसा। जिला शिक्षा विभाग ने प्राइमरी की शिक्षा की गुणवत्ता को लेकर कड़े निर्देश जारी किए हैं। इसके तहत अब राजकीय स्कूलों के शिक्षकों का फीडबैक विभाग अधिकारी सीधे बच्चों से लेंगे। इस दौरान विद्यार्थियों से शिक्षकाें के बारे में बातचीत की जाएगी और उसी आधार पर शिक्षक को आंका जाएगा।
बता दें कि प्रदेशभर में शिक्षा विभाग का पूरा ध्यान प्राइमरी शिक्षा पर केंद्रित है। इसको सुधारने के लिए विभाग निरंतर प्रयास कर रहा है। इसके लिए निदेशालय की ओर से एफएलएन, निपुण व अन्य प्रोग्राम चलाए जा रहे हैं, ताकि प्राइमरी शिक्षा में सुधार किया जा सके। इसी कड़ी में कक्षा पहली से लेकर तीसरी तक के विद्यार्थियों से शिक्षकों का फीडबैक लिया जाएगा। अधिकारी उन्हें पूछेंगे कि शिक्षक उन्हें कैसे पढ़ा रहे है और उनके साथ व्यवहार कैसा है। कोई परेशानी है या नहीं। इसी वार्ता के आधार पर शिक्षकों की जिम्मेदारी तय की जाएगी।
बॉक्स
हर महीने होती है शिक्षकों की ट्रेनिंग
नई शिक्षा नीति के अंतर्गत शिक्षकों को हर महीने विभाग की ओर से प्रशिक्षण दिया जा रहा है। इस प्रशिक्षण में शिक्षकों को बताया जा रहा है कि एफएलएन के तहत विद्यार्थियों के साथ कैसे व्यवहार करना है, उन्हें किस तकनीक के आधार पर पढ़ना है, जिससे बच्चे आसानी से सभी चीजों को याद कर सकें और उन पर ज्यादा दबाव भी न पड़े। शिक्षकों के इस प्रशिक्षण का विद्यार्थियों को कितना फायदा मिल रहा है। इसकी जानकारी भी विभाग जुटा रहा है। कुछ स्कूलों में इस तरह से पढ़ाया जा रहा है तो कुछ स्कूलों में शिक्षक अभी इस प्रशिक्षण को गंभीरता से नहीं ले रहे हैं।
विज्ञापन
रानियां खंड के स्कूलों का हो रहा निरीक्षण
जिला शिक्षा विभाग की ओर सबसे पहले रानियां खंड के स्कूलों का निरीक्षण किया जा रहा है। विभाग के अधिकारियों अनुसार रानियां खंड के सभी शिक्षकों, प्राचार्यों, बीआरसी, एबीआरसी का प्रशिक्षण पूरा हो चुका है। इसका अब आकलन किया जाएगा। शिक्षकों को जो प्रशिक्षण में सिखाया गया है वो जमीनी स्तर पर लागू हो रहा है या नहीं। इसके बाद बाकी छह खंडों के राजकीय के स्कूलों का निरीक्षण होगा
वर्जन
शिक्षा विभाग की ओर से नई योजना तैयार की गई है। इसके तहत राजकीय स्कूलों के प्राइमरी विद्यार्थियों से शिक्षकों का फीडबैक लिया जाएगा। इस फीडबैक कार्यक्रम के तहत कक्षा पहली से तीसरी कक्षा तक के विद्यार्थियों को शामिल किया जाएगा। विद्यार्थियों से मिले फीडबैक के हिसाब से ही शिक्षकों की ड्यूटी लगाई जाएगी। - डॉ. कपिल देव, जिला कोऑर्डिनेटर, एफएलएन सिरसा।