फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   odhan girls won kabaddi trophy

Sirsa News: ओढ़ां की लड़कियों की टीम ने करनाल को हराकर ट्रॉफी जीती

Mon, 16 Mar 2026 12:13 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Mon, 16 Mar 2026 12:13 AM IST
विज्ञापन
odhan girls won kabaddi trophy
प्रतियोगिता में खिलाड़ी अपने कौशल का प्रदर्शन करते हुए। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ओढ़ां। शहीद उधम सिंह स्पोर्ट्स क्लब की ओर से आयोजित कबड्डी टूर्नामेंट में खिलाड़ियों ने रविवार को जबरदस्त खेल प्रदर्शन किया। फाइनल मुकाबले में ओढ़ां की लड़कियों की टीम ने करनाल को हराकर 21,000 रुपये और ट्रॉफी अपने नाम की।

पुरुषों के मुकाबलों में घुकांवाली और ओढ़ां के बीच हुए मैच में ओढ़ां ने 4 अंकों की बढ़त से जीत दर्ज की। वहीं, ओढ़ां बी और चकेरियां के बीच मुकाबले में ओढ़ां बी विजेता रही। देसू मलकाना और जगमालवाली के बीच हुए मुकाबले में जगमालवाली ने 13 अंक लेकर शानदार जीत हासिल की। लड़कियों के मुकाबलों में भी उत्साहपूर्ण खेल देखने को मिला। शहीद उधम सिंह स्पोर्ट्स क्लब ओढ़ां की टीम ने पत्तों हीरा सिंह की टीम को 14-10 के अंक से मात दी। राखीगढ़ी और करनाल के बीच हुए मैच में करनाल ने जीत दर्ज कर सेमीफाइनल में जगह बनाई। ओढ़ां और मैहना मोगा के बीच हुए मुकाबले में ओढ़ां की टीम विजयी रही और सेमीफाइनल में प्रवेश किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed