फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Occupy of street vendors outside the bus stand, the city council team seized the goods and gave an ultimatum of one day

Sirsa News: बस स्टैंड के बाहर रेहड़ी चालकों का कब्जा, नगर परिषद की टीम ने सामान जब्त कर एक दिन का दिया अल्टीमेटम

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 09 Jun 2023 11:15 PM IST
विज्ञापन
Occupy of street vendors outside the bus stand, the city council team seized the goods and gave an ultimatum of one day
सिरसा। शहर में सार्वजनिक स्थानों और दुकानों के बाहर किए गए अतिक्रमण को हटाने के लिए नगर परिषद की टीम ने शुक्रवार को अभियान चलाया। टीम ने कई रेहड़ी चालकों की कैरेट तो कई दुकानदारों के बाहर पड़े बोर्ड व अन्य सामान जब्त कर लिया। टीम ने दुकानदारों और रेहड़ी चालकों को अपने स्तर पर ही अतिक्रमण हटाने के लिए एक दिन का अल्टीमेटम दिया है। इसके बाद भी दुकानदार नहीं माने तो उनके सामान व रेहड़ियों को जब्त किया जाएगा।
विज्ञापन

बता दें कि बस स्टैंड के बाहर बसों के आने और जाने वाले प्वाइंट पर करीब 10 रेहड़ी चालक खड़े रहते हैं जबकि इसके दूसरी तरफ काफी संख्या में दुकानें लगी हुई हैं। जिसके कारण यहां पर जाम की स्थिति भी बनती है। इसके पश्चात टीम ने शहर के लालबत्ती चौक के पास खड़ी सभी रेहड़ियों को हटवा दिया। बता दें कि बस स्टैंड के बाहर कई बार रेहड़ी चालकों के कारण हादसे हो चुके हैं और जाम की स्थिति बनी रहती है।
विज्ञापन

शुक्रवार को नगर परिषद के सफाई निरीक्षक शिकायत मिलने पर हिसार रोड पर स्थित बस स्टैंड के सामने अतिक्रमण हटवाने के लिए पहुंचे। यहां पर कई रेहड़ी चालकों की ओर से कब्जा करके पक्का निर्माण किया हुआ मिला, जिस पर मेज व कुर्सियां भी लगाई गई थीं। नगर परिषद की टीम ने पहुंचते ही रेहड़ी के पास रखी मेज व कुर्सियों को जब्त करना शुरू कर दिया जबकि कई रेहड़ी चालक पहले ही टीम को आते देखकर वहां से रेहड़ी लेकर फरार हो गए। नगर परिषद की टीम की ओर से सामान जब्त किए जाने के बाद रेहड़ी चालकों ने भी सामान उठाने के लिए समय की मांग की। इसके पश्चात टीम ने उन्हें एक दिन का अल्टीमेटम दिया है। इस दौरान नगर परिषद के कर्मचारियों ने महिला को सामान व रेहड़ी न उठाने पर उसकी रेहड़ी जब्त करने की भी चेतावनी दी है। महिला ने शाम तक सामान को हटाने का समय मांगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


सुभाष चौक, रोड़ी बाजार और सदर बाजार से भी जब्त किया सामान
नगर परिषद के अधिकारी कर्मचारियों को साथ लेकर शहर के सुभाष चौक, रोड़ी बाजार, सदर बाजार में पहुंचे। यहां पर टीम ने दुकानों के बाहर रखे सामान को जब्त करना शुरू कर दिया। हालांकि नगर परिषद की ओर से अभियान चलाए जाने की सूचना मिलने के बाद दुकानदारों ने भी सामान अंदर लगाना शुरू कर दिया। हालांकि इस दौरान कई दुकानदार सामान बचाने का भी प्रयास करते हुए नजर आए। लेकिन नगर परिषद कर्मचारियों ने सख्ती करते हुए सामान को ट्राली में डाल लिया और दोबारा से सामान दुकान के बाहर न रखने की चेतावनी दी है।

महिला बोली: दूसरी जगह पर नहीं लगाने देता कोई भी रेहड़ी, इसी से होता है घर का गुजारा
बस स्टैंड के बाहर सामान जब्त करने के लिए पहुंची टीम से सामान छुड़वाने के लिए रेहड़ी चालक महिला ने प्रयास किए। महिला ने नगर परिषद कर्मचारियों को कहा कि उसका इसी के सहारे ही घर का गुजारा चलता है। दूसरी जगह पर कोई भी उन्हें रेहड़ी लगाने नहीं देता। जिसके कारण वह मजबूरी में बस स्टैंड के बाहर रेहड़ी लगा रही है। लेकिन नगर परिषद के कर्मचारियों ने उन्हें एक दिन का अल्टीमेटम दिया है।


बस स्टैंड के बाहर कई रेहड़ी चालकों की ओर से अतिक्रमण किया गया है। कई रेहड़ियों को हटवा दिया गया है तो कई रेहड़ी चालकों का एक दिन में हटाने के लिए अल्टीमेटम दिया है। शहर में अतिक्रमण हटाने के लिए लगातार अभियान चलाया जाएगा।
पवन कंबोज, सफाई निरीक्षक, नगर परिषद सिरसा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed