फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Occupation removed from one and a half acres of government land

Sirsa News: डेढ़ एकड़ सरकारी जमीन से हटवाया कब्जा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 08 Aug 2025 11:42 PM IST
विज्ञापन
Occupation removed from one and a half acres of government land
एचएसवीपी के अ​धिकारियों द्वारा जेसीबी से ​​तोडा जा रहा निर्माण।
सिरसा। हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण (एचएसवीपी) प्रशासन ने शुक्रवार को रानियां चुंगी से केलनियां बाईपास रोड स्थित डेढ़ एकड़ सरकारी जमीन पर हो रहे अवैध कब्जे और निर्माण के लिए बड़ी कार्रवाई की। प्रशासन ने जेसीबी मशीन के माध्यम से अवैध रूप से बने निर्माण को तोड़ते हुए कब्जाधारियों के खिलाफ सख्त रुख अपनाया।
विज्ञापन

इस जमीन पर अवैध प्लॉटिंग कर 100 प्रतिशत एग्रीमेंट के माध्यम से प्लॉट बेचे जा रहे थे। आमजन को धोखे में रखकर लाखों रुपये की ठगी की जा रही थी। एचएसवीपी ने सभी निर्माणकर्ताओं को नोटिस जारी किए और शुक्रवार को बुलडोजर चलाकर अतिक्रमण हटाया। यह मामला हाल का नहीं, बल्कि पिछले 15 वर्षों से संबंधित है। एचएसवीपी की इस भूमि पर कई दुकानों, गोदामों और मकानों सहित करीब 50 निर्माण किए जा चुके थे। लोगों ने बिना किसी पुख्ता जानकारी के लाखों रुपये देकर जमीनें खरीदीं। विभाग की लापरवाही का आलम यह रहा कि इतने सालों तक न तो किसी ने निर्माण रोका, न ही कोई चेतावनी दी।
विज्ञापन

एचएसवीपी की कार्रवाई के बाद कई दुकानदार और मकान मालिक अब प्लॉट बेचने वालों के खिलाफ पुलिस कार्रवाई पर विचार कर रहे हैं। यदि शिकायतें दर्ज होती हैं, तो धोखाधड़ी का यह मामला एक बड़े स्कैम का रूप ले सकता है, जिसमें कई प्रभावशाली नाम सामने आ सकते हैं। शहर के रंगड़ी रोड, केलनिया रोड, खाजा खेड़ा रोड, कंगनपुर रोड, बेगू रोड, हिसार रोड और रानियां रोड पर अवैध काॅलोनियां विकसित हो रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विभाग ने योजना बनकर बोली लगाने की थी तैयारी

एचएसवीपी विभाग के अधिकारियों को जहां जमीन पर कब्जे की शिकायत मिल रही थी। वहीं, जब प्रशासन ने अपनी जमीनों की जांच की तो सामने आया कि कुछ लोग कब्जा करने में लगे हैं। जबकि विभाग द्वारा इस डेढ़ एकड़ जमीन को बेचने को लेकर प्लान बना रहा है। इस जमीन पर मार्केट व अन्य प्रोजेक्ट विकसित करने को लेकर डीटीपी विभाग के साथ बातचीत चल रही है। उम्मीद है कि जल्द ही बेहतरीन प्रोजेक्ट के साथ इस जमीन को एचएसवीपी ऑनलाइन ऑक्शन करेगा।

------------

पूर्व में अवैध निर्माण करने वालों को नोटिस जारी किए गए थे। नोटिस की जानकारी के बावजूद कुछ लोग निर्माण में जुटे रहे। ऐसे मामलों में कार्रवाई की जा रही है और आगे भी अवैध निर्माणों पर सख्त कदम उठाए जाएंगे। - रमेश कुमार, एसडीओ, एचएसवीपी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article