फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Nursing students took out a rally on anti-polio day.

Sirsa News: पोलियो रोधी दिवस पर नर्सिंग की छात्राओं ने निकाली रैली

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 09 Oct 2025 11:20 PM IST
विज्ञापन
Nursing students took out a rally on anti-polio day.
सिरसा।पोलियों अ​भियान को लेकर ना​गरिक अस्पताल मे ंरैली निकालकर जागरूक करते हुए नर्सिग कॉलेज की 
सिरसा। सिविल सर्जन डॉ. प्रमोद शर्मा की अगुवाई में स्पेशल पोलियो रोधी दिवस के मौके पर राजकीय एएनएम प्रशिक्षण विद्यालय की छात्राओं ने वीरवार को नागरिक अस्पताल से रैली निकाली। इस दौरान डॉ. प्रमोद शर्मा ने बताया कि पोलियो एक वायरस के कारण होने वाली बीमारी है जो मुख्य रूप से रीड की हड्डी या मस्तिष्क की नसों को प्रभावित करती है।
विज्ञापन

अपने सबसे गंभीर रूप में पोलियो के कारण व्यक्ति कुछ अंगों को हिलाने दिलाने में असमर्थ हो सकता है, इससे प्रगतिशील मांसपेशी या जोड़ो की कमजोरी हो सकती है। इससे सांस लेने में तकलीफ और कभी-कभी मृत्यु भी हो सकती है। उप सिविल सर्जन डॉ. राजेश चौधरी ने बताया कि इस प्रोग्राम के तहत 0 से 5 वर्ष तक के सभी बच्चों को पोलियो रोधी दवाई घर घर जाकर पिलाई जाएगी, जिसमें 1,04,042 बच्चों का टारगेट रखा गया है।
विज्ञापन

इस संपूर्ण कार्य के लिए 947 टीमों का गठन किया गया है। इसके तहत 731 बूथ, 157 मोबाइल टीम व 59 ट्रांसिट प्वाइंट्स जैसे कि रेलवे स्टेशन और बस स्टैंड को बनाया गया है। बच्चों व घरों की मार्किंग भी स्वास्थ्य विभाग की टीमें करेंगी। इस प्रोग्राम हेतु ग्रामीण व शहरी स्तर पर स्वास्थ्य विभाग ने पूर्णतया तैयारी कर ली गई है और सभी कर्मचारी व अधिकारियों की ड्यूटी लगा दी गई गई है। इस रैली के दौरान उप सिविल सर्जन डॉ. रणजीत कंबोज, फार्मेसी ऑफिसर योगेश खन्ना, किशोरावस्था परामर्शदाता कमल कक्कड़, डीपीएम राजकुमार व एएनएम ट्रेनिंग स्कूल से सुशीला व अन्य स्टाफ मौजूद रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed