फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Number of students in government schools is less, Guruji will conduct door-to-door survey

Sirsa News: राजकीय स्कूलों में विद्यार्थियों की संख्या कम, घर-घर जाकर सर्वे करेंगे गुरुजी

Mon, 17 Jun 2024 12:02 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Mon, 17 Jun 2024 12:02 AM IST
विज्ञापन
Number of students in government schools is less, Guruji will conduct door-to-door survey
सिरसा। शिक्षा विभाग की ओर से प्रवेश उत्सव और घर-घर सर्वे चलाने के बाद भी राजकीय स्कूलों में दाखिलों की संख्या लक्ष्य से कम है। ऐसे में शिक्षकों के साथ शिक्षा विभाग के अधिकारियों के लिए भी दाखिलों की संख्या बढ़ाना चुनौती बना है।
विज्ञापन


इस बार जिले में पिछले साल का दाखिले का आंकड़ा पूरा करना भी चुनौती बना है, जबकि विभाग ने पिछले सत्र से 20 फीसदी दाखिले बढ़ाने का लक्ष्य जिले को दिया है। ऐसे में सरकारी स्कूलों में 1.52 लाख दाखिले होने चाहिए। ऐसा न होने पर जवाब देना होगा।
विज्ञापन

इसलिए शिक्षा विभाग के अधिकारी कई बार शिक्षकों की बैठक लेकर दाखिलों की समीक्षा कर रहे हैं। ऐसे में अधिकारियों की ओर से शिक्षकों को सर्वे करने के निर्देश दिए गए हैं। दाखिला बढ़ाने के लिए अब शिक्षकों को घर-घर जाकर सर्वे करने और अधूरी पढ़ाई के बीच स्कूल छोड़ने वाले बच्चों का रिकाॅर्ड तैयार करने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

गांवों में सर्वे करेंगे शिक्षक

डीईईओ बूटा राम ने स्कूल मुखियाओं को दाखिला बढ़ाने के लिए निर्देश दिए हैं। उन्होंने बताया कि शिक्षक गांवों में जाकर आयु के हिसाब से बच्चों का सर्वे करें। कौन सा बच्चा कहां पढ़ रहा है। उसकी रिपोर्ट तैयार करें। जिन बच्चों का दाखिला नहीं हुआ है, उनका दाखिला सरकारी स्कूल में करवाया जाए। स्कूल न जाने वाले बच्चों के दाखिले भी जल्द करवाएं, ताकि नामांकन बढ़ाया जा सके। जिन बच्चों का ऑफलाइन दाखिला किया गया है, उनका विवरण एमआईएस पोर्टल पर भरें, ताकि पता चल सके कि कितना नामांकन हुआ है। जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी बूटा राम ने कहा कि निजी स्कूलों के बच्चों को भी विभागीय सुविधाओं की जानकारी देकर उन्हें सरकारी स्कूलों में लाने का प्रयास करें।


दाखिला बढ़ाने के लिए प्राइमरी स्कूल के मुखियाओं की बैठकें ली जा रहीं हैं। इस दौरान उन्हें निर्देश दिए गए हैं कि वह अपने स्कूलों में दाखिला बढ़ाएं। गांवों में सर्वे कर रिपोर्ट बनाने के भी निर्देश दिए गए हैं। छुटि्टयों के बाद शिक्षकों को घर-घर भेजा जाएगा। ताकि नामांकन बढ़ाया जा सके। - बूटा राम, जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी, सिरसा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article