फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   NP workers will be monitored by the camera, executive officers will monitor

नप कर्मियों पर रहेगी कैमरे की निगाह, कार्यकारी अधिकारी करेंगे निगरानी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 05 Feb 2022 12:03 AM IST
विज्ञापन
NP workers will be monitored by the camera, executive officers will monitor
नगरपरिषद में लगे सीसीटीवी कैमरों की निगरानी करते हुए मुख्य कार्यकारी अधिकारी - फोटो : Sirsa
सिरसा। नगर परिषद के कर्मचारी अब कैमरों की निगरानी में काम करेंगे। इससे जहां एक ओर कर्मचारियों के सीट पर न बैठने के आरोपों की जांच हो सकेगी वहीं दूसरी ओर पारदर्शिता भी आएगी। कैमरे लगाने का काम शुरू कर दिया गया है। कैमरों का कंट्रोल रूम कार्यकारी अधिकारी के कार्यालय में बना दिया गया है। जिससे कार्यकारी अधिकारी अब सभी ब्रांचों पर निगरानी रख सकेंगे।
विज्ञापन

नगर परिषद के अधिकारियों की काम में लापरवाही बरतने के लगे आरोप के बाद अब उनकी पहरेदारी के लिए सीसीटीवी लगाए जा रहे हैं। काम के दौरान अपनी सीट छोड़ने वाले नगर परिषद के अधिकारियों-कर्मचारियों की निगरानी मुख्य कार्यकारी करेंगे। नगर परिषद में सीसीटीवी लगने के बाद अपनी यहां पर काम करवाने के लिए आने वालों को बार-बार चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे तथा भ्रष्टाचार पर रोक लगेगी। नगर परिषद कार्यालय में फिलहाल कुछ स्थानों पर कैमरे लगे हैं। परंतु यहां पर काम करवाने आने वाले लोगों ने अनेकों बार शिकायत कर बताया कि नगर परिषद के अधिकारी व कर्मचारी काम के दौरान अपनी सीट पर नहीं बैठते हैं। जिसके चलते उन्हें बार-बार नप के चक्कर काटने पड़ते हैं। इस मामले में संज्ञान लेते हुए नगर परिषद के उच्च अधिकारियों ने सीसीटीवी लगवाने का निर्णय लिया है। कैमरे लगाने के लिए जगह को चिह्नित किया जा रहा है।
विज्ञापन

इन शाखाओं में लगेंगे सीसीटीवी
नगर परिषद की जिन शाखाओं में सीसीटीवी कैमरे लगने हैं वहां काम शुरू कर दिया है। फिलहाल नगर परिषद में लगभग 10 सीसीटीवी कैमरे पहले से लगे हुए हैं। इसके बाद अब नगर परिषद के मुख्य द्वार, ऑडिट शाखा, सफाई ठेका, सुविधा केंद्र, जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र तथा एसईएन ब्रांच सहित अन्य स्थानों पर सीसीटीवी कैमरे लगाए जाने हैं। इन शाखाओं में अक्सर अपना काम करवाने के लिए बाहर से लोग आते रहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

काम के प्रति लापरवाही व भ्रष्टाचार पर लगेगी लगाम
काम में लापरवाही करने तथा भ्रष्टाचार के संबंध में नगर परिषद अधिकारी-कर्मचारियों के खिलाफ अनेकों बार शिकायतें दर्ज करवाई गई है। इसके बावजूद गैर जिम्मेदार अधिकारी लापरवाही से काम कर रहे हैं। अब सीसीटीवी कैमरे लगने के बाद अब ऐसे अधिकारियों पर निगरानी रखी जाएगी जो काम के समय अपनी सीट पर नहीं बैठते। सीसीटीवी लगने के बाद इन अधिकारियों की निगरानी स्वयं मुख्य कार्यकारी अधिकारी करेंगे तथा लापरवाह अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। नप में सीसीटीवी कैमरे लगाए जाने के निर्णय से अब काम के प्रति लापरवाही व भ्रष्टाचार पर लगाम लगेगी तथा लोगों के काम आसानी से हो पाएंगे।

सभी ब्रांचों में सीसीटीवी कैमरा लगाने का काम शुरू हो गया है। कुछ पुराने कैमरे थे जो बंद थे और अब इनके साथ-साथ अन्य नए स्थानों पर भी कैमरा लगाए जा रहे हैं।
-संदीप मलिक, कार्यकारी अधिकारी, नगर परिषद, सिरसा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed