फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Now you will not have to go through the rounds, only the District Social Welfare Department will verify the old age pension.

Sirsa News: अब नहीं काटने पड़ेंगे चक्कर, जिला समाज कल्याण विभाग ही करेगा बुढ़ापा पेंशन का सत्यापन

Mon, 10 Feb 2025 12:08 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Mon, 10 Feb 2025 12:08 AM IST
विज्ञापन
Now you will not have to go through the rounds, only the District Social Welfare Department will verify the old age pension.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


सिरसा। शहरी क्षेत्र के आधे वार्डों और ब्लॉक स्तर की बुढ़ापा पेंशन बनाने के लिए सत्यापन की जिम्मेदारी क्रीड विभाग को विधानसभा चुनाव के दौरान सौंपी गई थी। इसके बाद से ही यह कार्य क्रीड विभाग द्वारा ही किया जा रहा था। इसके चलते पात्र को एक विभाग से दूसरे विभाग के चक्कर काटने पड़ते थे। पार्षद प्रतिनिधि और कुछ शहरवासियों की शिकायत आने के बाद पेंशन सत्यापन का कार्य पुन: जिला समाज कल्याण विभाग को सौंप दिया गया है।

नगर परिषद के 16 वार्डों और कुछ ब्लॉकों की पेंशन सत्यापन की जिम्मेदारी क्रीडा विभाग को सौंपी गई थी। विधानसभा चुनाव से लेकर जनवरी के अंत तक सत्यापन का कार्य क्रीडा विभाग कर रहा था। लोगों की माने तो तीन से चार माह से पेंशन बनाने के लिए उन्हें परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। दस्तावेज देने के बाद भी दो माह से सत्यापन नहीं हो रहा था। इस मामले में पार्षद प्रतिनिधि अमित सोनी ने भी उच्चाधिकारियों को लिखित में शिकायत देकर अवगत करवाया था। उनके वार्ड के बुजुर्गों का सत्यापन अटका हुआ था। इस मामले में संज्ञान लेते हुए उच्चाधिकारियों ने क्रीड विभाग से पेंशन सत्यापन का कार्य वापस लेकर संबंधित जिला समाज कल्याण विभाग को सौंप दिया है। फरवरी से पेंशन सत्यापन का कार्य संबंधित विभाग ही कर रहा है।
विज्ञापन


::::::::::::::::::::::::::::::::::

जनवरी में सबसे ज्यादा बनती है पेंशन

अधिकारियों के अनुसार जनवरी में सबसे ज्यादा पेंशन बनाई जाती है। आयु वर्ग में बदलाव आने के साथ ही लोग बड़े स्तर पर पेंशन बनाने के लिए आवेदन करते हैं। इसी कारण सत्यापन का कार्य सबसे ज्यादा रहता है। विधानसभा चुनाव के समय भी विभाग के पास पेंशन को लेकर कार्य अधिक था। काम ज्यादा होने के कारण ही क्रीड विभाग को सत्यापन का कार्य सौंपा गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


:::::::::::::::::::::::

विधानसभा चुनाव में कार्य की अधिकता होने के कारण बुढ़ापा पेंशन सत्यापन का कार्य हमारे पास आया था। जनवरी में सबसे ज्यादा पेंशन बनाई जाती है। ब्लॉक और वार्डों की पेंशन सत्यापन का कार्य किया था। अब संबंधित विभाग पर कार्य का दबाव कम हो गया है, तो पुन: जिला समाज कल्याण विभाग को कार्य सौंप दिया गया है। पहले भी पेंशन बनाने का फाइनल कार्य संबंधित विभाग ही करता था। - रविंद्र कुमार, इंचार्ज, क्रीडा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed