फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Now to get votes for HSGPC, affidavit will have to be submitted again.

Sirsa News: एचएसजीपीसी के वोट बनवाने के लिए अब दोबारा से जमा करवाना होगा शपथ पत्र

Mon, 06 Nov 2023 11:50 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Mon, 06 Nov 2023 11:50 PM IST
विज्ञापन
Now to get votes for HSGPC, affidavit will have to be submitted again.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सिरसा। हरियाणा सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के चुनाव को लेकर प्रशासन ने 31 अक्तूबर तक वोट बनवाने के लिए आवेदन मांगे गए थे। अब प्रशासन की ओर से एक नया शपथ पत्र जारी किया गया है। सभी आवेदनकर्ताओं को यह शपथपत्र भरकर जमा करवाना अनिवार्य किया है। हालांकि इसके संबंध में अभी अंतिम तिथि जारी नहीं की गई है।
31 अक्तूबर तक जिले में सिख समुदाय के 2700 लोगों ने वोट बनवाने के लिए आवेदन जमा करवाए गए थे। इसके बाद अब प्रशासन ने नया शपथ पत्र जारी किया है। इसमें आवेदन किए जाने संबंधित जानकारी दर्ज की गई है। इसमें आवेदन करने वाले को अपना नाम, पता, पति का नाम, पिता का नाम दर्ज करना होगा। सभी आवेदकों को स्व घोषणा पत्र जमा करवाना होगा। ऐसे में अगर कोई सिख समुदाय का सदस्य शपथ पत्र जमा नहीं करवाता तो उसके वोट बनाने की प्रक्रिया आगे नहीं बढ़ पाएगी। नगर परिषद, नगर पालिका व गांवों में पटवारियों के माध्यम से सिख समुदाय के सदस्य शपथ पत्र लेकर उसे भरने के बाद जमा करवा सकते हैं।
विज्ञापन


वर्जन
प्रशासन की ओर से पत्र जारी किया गया है। जिसे भरने के बाद जमा करवाना अनिवार्य किया गया है। अगर कोई सिख समुदाय का सदस्य इसे नहीं भरता तो उसके वोट बनाने की प्रक्रिया आगे नहीं बढ़ पाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

अनिल मोयल, एमई, नगर परिषद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed