फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Now the school will get the question paper and answer sheet printed for the set exam, the exam will start from 15

सेट परीक्षा के लिए अब स्कूल करवाएगा प्रश्न पत्र व उत्तर पुस्तिका प्रिंट, 15 से शुरू होगी परीक्षा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 14 Dec 2021 12:09 AM IST
विज्ञापन
Now the school will get the question paper and answer sheet printed for the set exam, the exam will start from 15
सिरसा। राजकीय स्कूलों में 15 दिसंबर को होने वाली सेट 3 परीक्षा के लिए प्रश्न पत्र व उत्तर पुस्तिका की छपाई अब राजकीय स्कूल अपने स्तर पर करवाएंगे। जिसके लिए उन्हें जिला शिक्षा विभाग की ओर से एससीईआरटी द्वारा भेजी गई सीडी में से मंगलवार को सॉफ्ट कॉपी भेजी जाएगी। साथ ही सेट 3 की परीक्षा इस बार तीसरी नहीं बल्कि पहली कक्षा से परीक्षा अंग्रेजी व हिंदी दोनों माध्यमों से आयोजित करवाई जाएगी।
विज्ञापन

निदेशालय के आदेश जिला शिक्षा अधिकारियों ने समय पर टेंडर ना करवाने के चलते जिला स्तर पर होने वाले छपाई को रद्द कर दिया गया है। राजकीय स्कूलों में विद्यार्थियों का ज्ञान जांचने के लिए होने वाली सेट 3 की परीक्षा के प्रश्न पत्रों व उत्तर पुस्तिका की छपाई स्कूल मुखिया अपने स्तर पर करेंगे। पहले यह छपाई जिला शिक्षा विभाग द्वारा टेंडर प्रक्रिया के माध्यम से करवाई जानी थी। अब एनसीईआरटी की ओर से सॉफ्ट कॉपी जिला शिक्षा विभाग कार्यालयों में आएंगी। जिसके बाद उसे स्कूल मुखिया को मेल पर भेजी जाएगा। स्कूल मुखिया अपने स्तर पर विद्यार्थियों की संख्या अनुसार प्रश्न पत्र व उत्तर पुस्तिका की छपाई स्कूल बजट में पड़ी राशि का प्रयोग कर करवाएंगे। बता दें कि इस बार पहली से 12वीं कक्षा के 1 लाख 53 हजार 67 विद्यार्थी सेट की परीक्षा देंगे।
विज्ञापन

अभिभावकों की स्वीकृति जरूरी
परीक्षा शुरू होने से पहले सभी बच्चों को डेट शीट नोटबुक पर लिखवानी होगी। उसके बाद माता-पिता सहमति जरूरी होगी। नोटबुक पर लिखी डेटशीट पर अभिभावकों को हस्ताक्षर करवाने निहायत जरूरी होंगे। उनकी सहमति के बाद ही बच्चों की परीक्षा ऑफलाइन करवाई जाएगी। अगर अभिभावक सहमति नहीं दिखाते तो स्कूल अपने स्तर ऑनलाइन परीक्षा आयोजित करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

सेट परीक्षा के लिए प्रश्न पत्र व उत्तर पुस्तिका की छपाई अब प्रत्येक स्कूल अपने स्तर पर करेगा। जिसके लिए उन्हें एससीईआरटी की ओर से दी जाने वाले प्रश्न पत्र व उत्तर पुस्तिका का ब्लू प्रिंट भेजा जाएगा।
-संत कुमार, जिला शिक्षा अधिकारी सिरसा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed