फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Now the Haryana Gurdwara Management Committee will look after the gurdwaras

Sirsa: हरियाणा गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी करेगी गुरुद्वारों की देखरेख, सदस्य बोले- कोर्ट का फैसला ऐतिहासिक

Wed, 21 Sep 2022 01:17 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा (हरियाणा) Published by: अमर उजाला ब्यूरो Updated Wed, 21 Sep 2022 01:17 AM IST
सार

सिख संगत ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट का फैसला ऐतिहासिक है। अब हरियाणा गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी गुरुद्वारों की देखरेख करेंगी। लोगों ने लड्डू बांटकर खुशी जताई है। 

विज्ञापन
Now the Haryana Gurdwara Management Committee will look after the gurdwaras
सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद सदस्यों को संबंधित करते बलजीत सिंह दादूवाल। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

सुप्रीम कोर्ट ने प्रदेश स्थित गुरुद्वारों के प्रबंधन संबंधी लगाई गई याचिका पर सुनवाई करते हुए प्रबंधन हरियाणा गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी को सौंपने का फैसला सुनाया है। इससे सिख संगत में खुशी की लहर है। ऐसे में सिरसा में जिलेभर में सिख समुदाय के सदस्यों ने फैसले का स्वागत करते हुए लड्डू व फूलों की वर्षा के स्वागत किया है। जिले के कई सदस्यों ने इसकी मांग को लेकर आठ वर्ष तक लंबे समय तक लड़ाई भी लड़ी है। इससे पहले हरियाणा के सभी गुरुद्वारों की देखरेख शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी की ओर से की जा रही है।

विज्ञापन


हरियाणा सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के प्रमुख सेवादार बलजीत सिंह दादूवाल ने देश व प्रदेश की संगत को बधाई दी है। कालांवाली निवासी बलजीत सिंह दादूवाल सहित कमेटी के अन्य सदस्यों की ओर से लंबे समय से इसकी मांग को लेकर संघर्ष किया गया था।
विज्ञापन


कमेटी के सदस्यों ने गुरुद्वारा में माथा टेका और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, मुख्यमंत्री मनोहर लाल व सुप्रीम कोर्ट का आभार भी व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि अब हरियाणा गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी की ओर से हरियाणा के सभी गुरुद्वारा, कॉलेज, स्कूल, अस्पताल सहित अन्य संस्थानों की देखरेख की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


गुरुद्वारा 10वीं पातशाही में बांटे लड्डू
गुरुद्वारा दसवीं पातशाही सिरसा में प्रकाश सिंह साहुवाला और लखविंदर सिंह औलख ने लड्डू बांटकर खुशी का इजहार किया। उन्होंने बताया कि वर्ष 2014 में शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी ने हरियाणा के गुरुद्वारों के प्रबंधन को लेकर याचिका लगाई थी, जिस पर सुप्रीम कोर्ट ने 2014 के कानून को असंवैधानिक करार दिया था।

हरियाणा गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी ने इसे सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी, जिसपर सुप्रीम कोर्ट ने शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी की याचिका खारिज करते हुए फैसला हरियाणा गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के पक्ष में दिया। इस मौके पर अंग्रेज सिंह कोटली, इकबाल सिंह साहुवाला, गुरविंदर सिंह बेदी, गुरविंदर सिंह काला, पिंदा काहलों, तलविंदर सिंह सोखी उपस्थित थे।

हरियाणा में अलग से गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी बनाने को लेकर वर्ष 2003 से ही संघर्ष किया जा रहा है। अब कोर्ट की ओर से हरियाणा में अलग से गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी बनाने का फैसला किया गया है। जिसका स्वागत करते है। शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी की ओर से पहले गुरुद्वारा व ट्रस्ट स्कूल, कॉलेज और अस्पतालों की देखरेख की जाती थी। फैसले के बाद इन सब की देखरेख हरियाणा गुरुद्वारा कमेटी की ओर से किया जाएगा। बैठकों के बाद अब आगे की रणनीति बनाई जाएगी। - गुरचरण सिंह संधू


कोर्ट की ओर से दिया गया फैसला ऐतिहासिक है। लंबे समय से किए जा रहे संघर्ष का आज फल मिल गया है। इसके लिए देश व प्रदेश सरकार सहित संघर्ष करने वाले सदस्यों का आभार व्यक्त करते है। अब प्रदेश के गुरुद्वारा व ट्रस्ट की ओर से चलाए जा रहे स्कूल, कॉलेज अस्पतालों की देखरेख हरियाणा गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी की ओर से किया जाएगा। - बलजीत सिंह दादूवाल

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed