{"_id":"5e52c4c48ebc3ef40e2ae94d","slug":"now-student-will-get-information-from-notice-to-lecture-on-shiksha-setu-app-sirsa-news-rtk5437581176","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब शिक्षा सेतु एप पर विद्यार्थियों नोटिस से लेकर लेक्चर तक की मिलेगी जानकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब शिक्षा सेतु एप पर विद्यार्थियों नोटिस से लेकर लेक्चर तक की मिलेगी जानकारी
विज्ञापन
now student will get information from notice to lecture on shiksha setu app
- फोटो : Sirsa
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उच्चतर शिक्षा विभाग अब कॉलेजों में पढ़ रहे विद्यार्थियों की हाजिरी और अन्य जानकारी देने के लिए ऑनलाइन शिक्षा सेतु एप का प्रयोग कर रहा है। सभी कॉलेजों के लेक्चरर को यूनिक आईडी के साथ शिक्षा सेतु एप दी है जिसमें वह बच्चों की हाजिरी को अपलोड करते हैं। साथ ही विद्यार्थी प्रतिदिन यह चेक कर सकते हैं कि उनकी किस-किस कक्षा में हाजिरी लगी है। अब कॉलेज में पढ़ने वाले विद्यार्थियों का यह बहाना नहीं चलेगा कि वह कक्षा तो रोज लगाता है लेकिन उसकी हाजिरी नहीं लगी या उसे कोई नोटिस नहीं मिला।
शिक्षा सेतु एप को चलाने के लिए प्रोफेसर और विद्यार्थियों के अलग-अलग लॉगइन आईडी है। विद्यार्थी इनमें से कुछ विकल्पों का प्रयोग नहीं कर सकता जैसे हाजिरी और नोटिस। यह विकल्प केवल मॉस्टर लॉग इन के साथ ही एक्टिव होते हैं जो कि केवल लेक्चरार के पास ही होता है। विद्यार्थियों के लिए लॉगइन आइडी उनके एडमिशन लॉगइन आइडी ही है। गूगल प्ले स्टोर से एप को डाउनलोड कर इसका प्रयोग कर सकता है।
उच्चतर शिक्षा विभाग ने इस सत्र में कॉलेजों की अधिकतर कार्य प्रणाली को डिजिटल कर दिया है। इस सत्र के दाखिले के दौरान शिक्षा विभाग ने सबसे पहले दाखिले के लिए भरी जाने वाली फीस प्रक्रिया को ऑनलाइन किया। उसके साथ ही हाजिरी के लिए शिक्षा सेतु एप को लांच किया। लेकिन उस समय कॉलेजों का रिकॉर्ड ऑनलाइन न होने के कारण इस एप पर ऑनलाइन हाजिरी के विकल्प को कुछ समय के लिए रोक दिया गया था। लेकिन अब प्रतिदिन विद्यार्थी की हाजिरी शिक्षा सेतु एप पर ऑनलाइन दर्ज होती है। जिससे विद्यार्थी और अभिभावक भी देख सकते हैं।
विज्ञापन
इसी के साथ शिक्षा सेतु एप में कई नई सुविधा भी दी गई है। जो लेक्चरर व विद्यार्थियों के बीच एक अच्छा ताल मेेल बनाकर रखती है। प्रतिदिन हाजिरी के साथ इसमें हाजिरी का टोटल रिकॉर्ड, किसी विशेष विद्यार्थी की खोज, नोटिस, फीस संबंधित जानकारी, स्कॉलरशिप की जानकारी, लर्निंग मैनेजमेंट सिस्टम, एनओसी, असाइनमेंट, चेट रूम, छुट्टी की अर्जी के लिए विकल्प भी दिए गए हैं। इन विकल्पों से विद्यार्थियों को काफी मदद मिल रही है। वह अपने असाइनमेंट व लेक्चरर की जानकारी इस एप से प्राप्त कर सकते हैं।
उच्चतर शिक्षा विभाग द्वारा इस एप को डेवलप किए काफी समय हो गया है लेकिन अभी भी शिक्षा सेतु एप में कुछ परेशानी आ रही है। कॉलेज द्वारा ऑनलाइन हाजिरी के लिए इसमें जो रिकॉर्ड दर्ज किया गया है कई बार एप से यह डाटा कुछ समय के लिए लुप्त हो जाता है जिससे हाजिरी को ऑनलाइन करने में परेशानी होती है। लेकिन शिक्षा सेतु एप पर पिछले सात दिन तक लेक्चरार हाजिरी को लेकर एडिट कर सकते हैं।
शिक्षा सेतु एप पर है यह विभिन्न विकल्प
विद्यार्थी के प्रतिदिन की हाजिरी की जांच कर सकते हैैं। साथ ही कुल लेक्चर में कितनी हाजिरी है। इसका पता भी चल सकता है। लेक्चरार विशेष विद्यार्थी के हाजिरी के रिकॉर्ड की जांच कर सकता है। हाजिरी कम होने पर किसी विद्यार्थी को नोटिस भेजने, कॉलेज द्वारा कोई नोटिस दिए जाने व लेक्चरर द्वारा लेक्चर संबंधित को जानकारी के लिए नोटिस इस विकल्प पर दिया जाता है। नए सत्र में किन-किन विद्यार्थयिों की फीस आ गई है। साथ ही किन विद्यार्थियों की फीस बकाया है इसकी जानकारी प्राप्त होती है। स्कॉलरशिप की जानकारी भी विकल्प पर उपलब्ध होगी।
वहीं लर्निंग मेनेजमेंट सिस्टम विकल्प पर लेक्चरार कक्षा में लिए गए लेक्चरर को रिकॉर्ड कर उसमें डाल सकते हैं। जिसमें बाद विद्यार्थी उसे कभी भी सुन सकते हैं। साथ ही अगर विद्यार्थी को कोई प्रश्न पूछना हो तो वह इस विकल्प के माध्यम से पूछ सकता है। जिसका जवाब उन्हें संबंधित लेक्चरार द्वारा विद्यार्थियों को दिए जाने वाले असाइनमेंट की जानकारी इस विकल्प पर उपलब्ध होगी। अगर विद्यार्थी किसी कारण वंश कॉलेज नही आ पा रहा तो शिक्षा सेतु एप पर अपलाई लीव के नाम से विकल्प पर अपनी अर्जी लिखकर संबंधित टीचर को अवगत करवा सशकता है। कॉलेजों में पढ़ा रहे लेक्चरार अगर अपना पासपोर्ट बनवाना चाहते हैं तो वह शिक्षा सेतु एप पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इसके लिए उन्हे कोई कागजी काम करने की जरूरत नहीं पढ़ेगी। यह विकल्प भी केवल लेक्चरार के लिए ही उपलब्ध है। विद्यार्थियों के विषय अलग-अलग होने के कारण उनकी कक्षाएं भी अलग-अलग जगह पर लगती है। ऐसे में कोई शॉट नोटिस या अन्य जानकारी देने के लिए लेक्चरार चेट रूम के विकल्प में संदेश छोड़ सकते हैं। चेट रूम में ग्रुप केवल प्रोफेसर द्वारा ही बनाया जा सकता है।
शिक्षा सेतु एप में डाटा को लेकर कई बार समस्या आ जाती है। इस समस्या के बारे में उच्चतर शिक्षा विभाग को अवगत करवा दिया गया है। जल्द ही ठीक कर दिया जाएगा।
विवेक गोयल, नोडल अधिकारी, नेशनल कॉलेज सिरसा।