{"_id":"6019925b8ebc3e3a112f393c","slug":"now-kalania-region-will-get-relief-from-power-crisis-sirsa-news-rtk5935610123","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब केलनिया क्षेत्र को बिजली संकट से मिलेगी निजात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब केलनिया क्षेत्र को बिजली संकट से मिलेगी निजात
विज्ञापन
नए बिजली घर का निरीक्षण करते हुए कार्यकारी अभियंता।
- फोटो : Sirsa
केलनियां स्थित 33 केवी सब स्टेशन को सोमवार को चालू कर दिया गया। इसका निर्माण दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम ने कराया था। इस महीने जिले में दो और नए सब स्टेशन बिजली निगम चालू कर देगा। नया सब स्टेशन चालू होने से केलनियां क्षेत्र को बिजली संकट से निजात मिल जाएगी।
शहर के पास स्थित केलनियां 33 केवी सब स्टेशन से बिजली आपूर्ति शुरू हो गई है। सोमवार को बिजली निगम के कार्यकारी अभियंता रविंद्र कालीरमण, एसडीओ इंडस्ट्रियल पुष्पिंदर कुमार, एसडीओ कंस्ट्रक्शन विंग सुनील कुमार ने इसका निरीक्षण किया। निर्माण कार्य करीब ढाई करोड़ रुपये की लागत से दो साल पहले शुरू किया गया था। बिजली निगम ने इससे पांच फीडर जोड़े हैं, पहले ये फीडर रामनगरिया स्थित 132 केवी सब स्टेशन से जुड़े हुए थे। केलनियां सब स्टेशन से केलनियां, घग्गर एग्रीकल्चर फीडर, डिस्पोजल एग्रीकल्चर फीडर, अहमदपुर एग्रीकल्चर फीडर को जोड़ा गया है। नए सब स्टेशन के शुरू होने से रामनगरिया स्थित 132 केवी सब स्टेशन पर लोड कम हो गया है।
दो नए सब स्टेशन और इसी महीने में होंगे चालू
दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम अगले सप्ताह बरूवाली में करीब तीन करोड़ रुपये से बनने वाले 33 केवी सब स्टेशन को चालू करेगा। इसका काम पूरा हो गया है। पिछले एक साल से इसका निर्माण कार्य चल रहा था। वहीं कालांवाली में बन रहा 33 केवी सब स्टेशन भी फरवरी में शुरू हो जाएगा। इसका निर्माण कार्य अंतिम चरण में है। इस पर भी करीब तीन करोड़ रुपये की लागत आई है।
विज्ञापन
कोट्स
केलनियां 33 केवी सब स्टेशन चालू हो गया है। इस महीने बरूवाली और कालांवाली 33 केवी बस स्टेशन से भी बिजली आपूर्ति शुरू हो जाएगी।
- सुनील कुमार, एसडीओ, कंस्ट्रक्शन विंग, दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम। सिरसा।