{"_id":"683206f401767da1900b376a","slug":"now-bca-single-major-in-hindi-and-mathematics-course-started-in-government-national-college-sirsa-news-c-128-1-svns1027-138376-2025-05-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirsa News: राजकीय नेशनल कॉलेज में अब बीसीए सिंगल मेजर इन हिंदी व गणित कोर्स शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirsa News: राजकीय नेशनल कॉलेज में अब बीसीए सिंगल मेजर इन हिंदी व गणित कोर्स शुरू
विज्ञापन
राजकीय नेशनल महाविद्यालय सिरसा।
सिरसा। राजकीय नेशनल महाविद्यालय में बीसीए यानी बैचलर इन कंप्यूटर एप्लीकेशन व हिंदी एवं गणित विषय में सिंगल मेजर कोर्स शुरू किए जाने के लिए स्वीकृति मिल गई है। उच्चतर शिक्षा विभाग, हरियाणा की ओर से हाल ही में यह अनुमति दी गई है। ऐसे में राजकीय नेशनल महाविद्यालय सिरसा में स्नातक कक्षाओं के प्रथम सत्र में इन कोर्स में प्रवेश प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।
अन्य विषयों की तरह ही इनके लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि नौ जून निर्धारित की गई है। कॉलेज प्रबंधन की ओर से पहली मेरिट लिस्ट 18 जून को जारी की जाएगी। इस संबंध में राजकीय नेशनल महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. हरजिंदर सिंह ने बताया कि महाविद्यालय में बीए, बीए मेजर इन इकोनॉमिक्स, बीकॉम, बीबीए, बीएससी लाइफ साइंसेज व फिजिकल साइंसेज के कोर्स उपलब्ध थे।
उच्च शिक्षा विभाग की अनुमति मिलने के बाद अब विद्यार्थियों को बीसीए व सिंगल मेजर इन हिंदी और गणित में भी प्रवेश मिल पाएगा। प्राचार्य प्रो. हरजिंदर सिंह ने कहा है कि प्रवेशार्थी सरकार राजकीय महाविद्यालयों में प्रदत्त अत्यंत कम फीस की सुविधा के साथ-साथ राजकीय नेशनल महाविद्यालय, सिरसा में पहली पसंद है।
विज्ञापन
इसी आधार पर महाविद्यालय में उच्च योग्यता प्राप्त स्टाफ, उपलब्ध संसाधनों, सुविधाओं, विभिन्न वजीफों की सुविधा दी जा रही है। महाविद्यालय के ओवरऑल एडमिशन इंचार्ज डाॅ. हरविंदर सिंह व ऑनलाइन एडमिशन इंचार्ज डाॅ. नवीन मक्कड़ ने कहा है कि स्नातक प्रथम सत्र में प्रवेश के इच्छुक विद्यार्थी महाविद्यालय के पुस्तकालय में आकर प्रवेश संबंधी प्रत्येक जानकारी हासिल कर सकते हैं।
इसके अलावा निशुल्क ऑनलाइन प्रवेशपत्र जमा करवा सकते हैं। स्नातक में दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन 9 जून तक किए जा सकते हैं।छात्रों को फॉर्म में कोई भी त्रुटि होने पर सुधार करने के लिए अलग से समय दिया जाएगा।
एनईपी के तहत मिले कोर्स
ऑनलाइन एडमिशन इंचार्ज डाॅ. नवीन मक्कड ने बताया कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 के अंतर्गत शुरू किए गए सिंगल मेजर चार वर्षीय डिग्री कोर्स के अंतर्गत राजकीय नेशनल महाविद्यालय में पहले केवल अर्थशास्त्र विषय का कोर्स उपलब्ध था। अब उच्चतर शिक्षा विभाग, हरियाणा से स्वीकृति के उपरांत हिंदी और गणित विषय के सिंगल मेजर कोर्स भी शुरू कर दिए गए हैं। यह शिक्षा नीति मौजूदा समय में बेहद कारगर साबित हो रही है। छात्रों को कई रोजगार परक कोर्स मिल पा रहे हैं, जो आज के समय की मांग है।