फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   norcotics smuggler property attached

Sirsa News: आरोपी तस्कर का ट्रैक्टर पुलिस ने किया जब्त, तस्करी के दर्ज हैं चार केस

Sat, 18 Apr 2026 11:44 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Sat, 18 Apr 2026 11:44 PM IST
विज्ञापन
norcotics smuggler property attached
9 माह में 8 तस्करों की 2.21 करोड़ रुपये से अधिक की अवैध संपत्ति जब्त कर चुकी है पुलिस
विज्ञापन








संवाद न्यूज एजेंसी



डबवाली। नशा तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत डबवाली पुलिस ने शनिवार को एक और कार्रवाई करते हुए गांव तारूआना निवासी गुरचरण सिंह उर्फ चरना की नशा तस्करी से अर्जित करीब 3.50 लाख रुपये कीमत का ट्रैक्टर जब्त कर लिया है। प्रॉपर्टी अटैचमेंट सेल प्रभारी पीएसआई अरविंद कुमार ने यह जानकारी दी। अरविंद कुमार ने बताया कि यह कार्रवाई एनडीपीएस एक्ट के तहत की गई है।
अरविंद कुमार के अनुसार आरोपी के खिलाफ पहले से ही नशा तस्करी के चार मामले दर्ज हैं। आरोपी के पास से पुलिस 8 किलो डोडा पोस्त, 500 ग्राम अफीम व एक किलो 200 ग्राम अफीम बरामद की थी। इसके अलावा, एक अन्य मामले में नशे में इस्तेमाल होने वाली प्रतिबंधित दवाएं बरामद की गई थीं।
विज्ञापन

जांच में सामने आया कि आरोपी की कुछ संपत्ति उसकी वैध आय से अधिक और अवैध कमाई से बनाई गई थी। इसके चलते ट्रैक्टर को जब्त किया गया। अब बिना सक्षम प्राधिकारी की अनुमति के इस संपत्ति को न बेचा जा सकता है और न हस्तांतरित किया जा सकता है। पिछले 9 महीनों में डबवाली पुलिस की ओर से 8 आरोपी नशा तस्करों की करीब 2 करोड़ 21.50 लाख रुपये की अवैध संपत्ति जब्त की जा चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन








इन आरोपियों की इतनी अवैध संपत्ति हो चुकी है फ्रीज



पलमिंदर सिंह- 52.50 लाख (मकान, जमीन, कार)



इकबाल सिंह – 7 लाख (ट्रैक्टर)



जसविंदर सिंह व सुरेंद्र – 7 लाख ( कार)



हरगोविंद – 5 लाख (कार)



चरणजीत सिंह – 64 लाख



प्रगट सिंह उर्फ काला – 83 लाख
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed