फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Nomination process for the by-election of 89 Panchs from today, duties imposed, places fixed

Sirsa News: 89 पंचों के उपचुनाव के लिए नामांकन प्रक्रिया आज से, अधिकारियों की लगाई ड्यूटी, स्थान किए निर्धारित

Tue, 20 Jun 2023 11:38 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Tue, 20 Jun 2023 11:38 PM IST
विज्ञापन
Nomination process for the by-election of 89 Panchs from today, duties imposed, places fixed
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सिरसा। हरियाणा पंचायती राज (निर्वाचन) आयोग के निर्देशानुसार जिला के विभिन्न ग्राम पंचायतों के पंचों के उप चुनाव 9 जुलाई को होंगे तथा मतदान के उपरांत मतों की गणना होगी और मौके पर ही नतीजे घोषित किए जाएंगे। नामांकन प्रक्रिया के लिए रिटर्निंग अधिकारी, सहायक रिटर्निंग अधिकारी की ड्यूटी व नामांकन पत्र दाखिल करने के स्थान निर्धारित किए गए हैं।
जिला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत) एवं उपायुक्त पार्थ गुप्ता ने बताया कि जिले में 89 पंचों के उप चुनाव के लिए नामांकन प्रक्रिया 21 जून से 25 जून तक रहेगी। नामांकन पत्रों की जांच 27 जून को होगी, उम्मीदवार अपना नामांकन 29 जून तक वापस ले सकते हैं। इसके बाद उम्मीदवारों को चुनाव चिह्न आवंटित किए जाएंगे। मतदान प्रक्रिया प्रात: 7 बजे से सायं 6 बजे तक रहेगी।
विज्ञापन



नामांकन दाखिल करने के लिए यहां पर बनाए गए है केंद्र
खंड सिरसा : सिरसा खंड में ढाणी ख्योवाली के नामांकन राजकीय प्राथमिक पाठशाला, शमशाबाद पट्टी के नामांकन राजकीय प्राथमिक पाठशाला, अलीपुर टीटूखेड़ा के नामांकन राजकीय प्राथमिक पाठशाला, रंगड़ी खेड़ा के नामांकन राजकीय प्राथमिक पाठशाला, धिंगतानियां के नामांकन राजकीय उच्च विद्यालय, ढाणी खुहवाली के नामांकन राजकीय प्राथमिक पाठशाला में लिए जाएंगे। इन गांवों के रिटर्निंग अधिकारी जनस्वास्थ्य विभाग के उपमंडल अभियंता विजय कुमार रहेंगे। गांव पतली डाबर के नामांकन राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, थेड़ी बाबा सावन सिंह के नामांकन राजकीय प्राथमिक पाठशाला, रसूलपुर के नामांकन राजकीय प्राथमिक पाठशाला, सिकंदरपुर के नामांकन राजकीय उच्च विद्यालय, ढाणी चन्नू शहीद के नामांकन राजकीय प्राथमिक पाठशाला व पनिहारी के नामांकन राजकीय उच्च विद्यालय में लिए जाएंगे। इन गांवों के रिटर्निंग अधिकारी कृषि विभाग के उपमंडल अधिकारी अनूप सिंह रहेंगे। साथ ही खंड कृषि अधिकारी विजय सिंह की ड्यूटी रिजर्व में लगाई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन




खंड डबवाली

डबवाली खंड में गांव अबूबशहर के नामांकन राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, भारुखेड़ा के नामांकन राजकीय मिडिल विद्यालय, अलीकां के नामांकन राजकीय मिडिल विद्यालय, जंडवाला बिश्नोईया के नामांकन राजकीय उच्च विद्यालय, गिदड़खेड़ा के नामांकन राजकीय प्राथमिक पाठशाला, गंगा के नामांकन राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, मुन्नांवाली के नामांकन राजकीय उच्च विद्यालय, रिसालियाखेड़ा के नामांकन राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में नामांकन पत्र लिए जाएंगे। इन गांवों के रिटर्निंग अधिकारी एसडीओ पशुपालन विभाग राकेश कुमार रहेंगे। इसी प्रकार गांव राजपुरा के नामांकन राजकीय उच्च विद्यालय, खुईया मलकाना के नामांकन राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, मटदादू के नामांकन राजकीय उच्च विद्यालय, मसीता के नामांकन राजकीय उच्च विद्यालय, देसूजोधा के नामांकन राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, फूल्लों के नामांकन राजकीय मिडिल स्कूल, पन्नीवाला रुलदू के नामांकन राजकीय उच्च विद्यालय में नामांकन पत्र लिए जाएंगे। इन गांवों के रिटर्निंग अधिकारी जन स्वास्थ्य विभाग के एसडीओ संदीप कुमार रहेंगे। इसके अलावा सीडीएलयू के रिटर्निंग अधिकारी सहायक रजिस्ट्रार हरबंश लाल की ड्यूटी रिजर्व में लगाई गई है।


खंड ऐलनाबाद
ऐलनाबाद खंड में गांव ढाणी संता सिंह के नामांकन राजकीय प्राथमिक पाठशाला, मौजूखेड़ा के नामांकन राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, मिठनपुरा के नामांकन राजकीय उच्च विद्यालय में नामांकन पत्र लिए जाएंगे। इसके अलावा जनस्वास्थ्य विभाग के एसडीओ राय सिंह की ड्यूटी रिजर्व में लगाई गई है। गांव धोलपालिया के नामांकन राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, दया सिंह थेहड़ के नामांकन राजकीय प्राथमिक पाठशाला, ठोबरियां के नामांकन राजकीय प्राथमिक पाठशाला, अमृतसर कलां के नामांकन राजकीय मिडिल स्कूल, जगमलेरा के नामांकन राजकीय प्राथमिक पाठशाला में नामांकन पत्र लिए जाएंगे। इन गांवों के रिटर्निंग अधिकारी जनस्वास्थ्य विभाग के एसडीओ राय सिंह सिंधू रहेंगे। साथ ही कृषि विभाग के खंड कृषि अधिकारी दीपक मिडा की ड्यूटी रिजर्व में लगाई गई है।



खंड नाथूसरी चोपटा

नाथूसरी चोपटा खंड में गांव कागदाना के नामांकन राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, खेड़ी के नामांकन राजकीय मिडिल स्कूल, शेरपुरा के नामांकन राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, गदली के नामांकन राजकीय मिडिल स्कूल, साहुवाला के नामांकन राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में नामांकन पत्र लिए जाएंगे। इन गांवों के रिटर्निंग अधिकारी कृषि विभाग के खंड कृषि अधिकारी रमेश कुमार रहेंगे। गांव बकरियांवाली के नामांकन राजकीय उच्च विद्यालय, रंधावा के नामांकन राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, अरनियांवाली के नामांकन राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, गिगोरानी के नामांकन राजकीय मिडिल स्कूल, लुदेसर के नामांकन राजकीय उच्च विद्यालय में लिए जाएंगे। इन गांवों के रिटर्निंग अधिकारी सिंचाई विभाग के एसडीओ जतिन धमीजा रहेंगे। साथ ही सिंचाई विभाग के एसडीओ हरदीप सिंह की ड्यूटी रिजर्व में लगाई गई है।


खंड ओढां
ओढां खंड में गांव पीपली के नामांकन राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, किंगरे के नामांकन राजकीय प्राथमिक पाठशाला, जलालआना के नामांकन राजकीय उच्च विद्यालय, सिंहपुरा के नामांकन राजकीय उच्च विद्यालय, धर्मपुरा के नामांकन राजकीय प्राथमिक पाठशाला, दादू के नामांकन राजकीय उच्च विद्यालय में लिए जाएंगे। इन गांवों के रिटर्निंग अधिकारी सिंचाई विभाग के एसडीओ राकेश कुमार रहेंगे। साथ ही लोक निर्माण विभाग के एसडीई महेंद्र सिंह की ड्यूटी रिजर्व में लगाई गई है।



खंड बडागुढ़ा
गांव खाई शेरगढ़ के नामांकन राजकीय उच्च विद्यालय, भागसर के नामांकन राजकीय प्राथमिक पाठशाला, बडागुढ़ा के नामांकन राजकीय वरिष्ठï माध्यमिक विद्यालय, बुर्जभंगू के नामांकन राजकीय उच्च विद्यालय, मल्लेवाला के नामांकन राजकीय उच्च विद्यालय, रंगा के नामांकन राजकीय माध्यमिक विद्यालय, बीरुवाला गुढ़ा के नामांकन राजकीय उच्च विद्यालय व थिराज के नामांकन राजकीय उच्च विद्यालय में लिए जाएंगे। इन गांवों के रिटर्निंग अधिकारी लोक निर्माण विभाग के एसडीओ योग राज रहेंगे। साथ ही खंड कृषि अधिकारी प्यारे लाल की ड्यूटी रिजर्व में लगाई गई है।



खंड रानियां

रानियां खंड में गांव बणी के नामांकन राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, नथोर के नामांकन राजकीय उच्च विद्यालय, सैनपाल के नामांकन राजकीय मिडिल स्कूल, कोठा सैनपाल के नामांकन राजकीय प्राथमिक पाठशाला, ढूढियांवाली के नामांकन राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, गिदड़ां के नामांकन राजकीय उच्च विद्यालय, धोतड़ के नामांकन राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय धोतड़ में लिए जाएंगे। इन गांवों के रिटर्निंग अधिकारी खंड कृषि अधिकारी सोम प्रकाश रहेंगे। गांव मंगालिया के नामांकन राजकीय प्राथमिक पाठशाला, चकराइयां के नामांकन राजकीय प्राथमिक पाठशाला, फिरोजाबाद के नामांकन राजकीय मिडिल स्कूल, रणजीतपुर थेड़ी के नामांकन राजकीय प्राथमिक पाठशाला, हिम्मतपुरा के नामांकन राजकीय प्राथमिक पाठशाला, भड़ोलियांवाली के नामांकन राजकीय उच्च विद्यालय व संतावाली के नामांकन राजकीय प्राथमिक पाठशाला में लिए जाएंगे। इन गांवों के रिटर्निंग अधिकारी सिंचाई विभाग के एसडीओ लखविंद्र सिंह रहेंगे। साथ ही लोक निर्माण विभाग के एसडीओ परमजीत सिंह की ड्यूटी रिजर्व में लगाई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed