फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   No shortage of oxygen cylinders

निजी अस्पतालों में निर्धारित इलाज रेट की लिस्ट हो चश्पा, अधिक पैसे वसूलने वाले अस्पताल पर की जाए कार्रवाई- बिजली मंत्री

Tue, 04 May 2021 12:19 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 04 May 2021 12:19 AM IST
विज्ञापन
No shortage of oxygen cylinders
प्रदेश के बिजली मंत्री रणजीत सिंह चौटाला ने कहा कि कोविड -19 संक्रमण से लड़ाई में प्रशासन को सीमित संसाधनों में भी बेहतर काम करना होगा। उन्होंने कहा कि सिरसा का ऑक्सीजन कोटा बढ़ा दिया गया है, जिससे कोरोना मरीजों के इलाज में कोई दिक्कत नहीं आएगी। निजी अस्पतालों में इलाज की रेट लिस्ट चस्पा करने की बात उन्हाेंने कही। महामारी के इस दौर में कालाबाजारी करने वालों को चेतावनी देते हुए उन्हाेंने कहा कि प्रशासन ऐसे लोगों के साथ सख्ती से पेश आए।
विज्ञापन

बिजली मंत्री रणजीत सिंह सोमवार को चौधरी देवीलाल विश्वविद्यालय (सीडीएलयू) में कोविड-19 को लेकर हुई बैठक को संबोधित कर रहे थे। बैठक में उपायुक्त प्रदीप कुमार ने बिजली मंत्री को जिले में कोरोना स्थिति व इससे निपटने के लिए किए जा रहे प्रबंधों तथा कार्य योजना बारे जानकारी दी। बैठक में रणजीत सिंह चौटाला ने कहाकि कई बार निजी अस्पतालों में इलाज के बिल को लेकर शिकायतें आती हैं। ऐसे में अधिकारी यह सुनिश्चित करें कि सभी निजी अस्पतालों में बेड व इलाज से संबंधित रेट की सूची अस्पताल में चस्पा करवाना सुनिश्चित करें, ताकि लोगों को किसी प्रकार की परेशानी न उठानी पड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed