{"_id":"61c4b22771df81657e6a1cbe","slug":"no-entry-in-e-disha-center-without-vaccination-sirsa-news-hsr6202038129","type":"story","status":"publish","title_hn":"ई- दिशा केंद्र में बिना टीकाकरण के प्रवेश नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ई- दिशा केंद्र में बिना टीकाकरण के प्रवेश नहीं
विज्ञापन
रल केन्द्र मे वैक्सीन लगवते
- फोटो : Sirsa
सिरसा। कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों को देखते हुए जिला प्रशासन एक्शन मोड में आ गया है। जिला प्रशासन ने टीकाकरण को बढ़ावा देने के लिए नया फार्मूला अपनाया है। वीरवार को लघु सचिवालय में स्थित ई- दिशा केंद्र में बिना वैक्सीनेेशन वाले उपभोक्ताओं की एंट्री को बैन कर दिया गया। वैक्सीन का प्रमाण पत्र दिखाने या रजिस्ट्रेशन करने के बाद ही अंदर जाने दिया गया। वहीं प्रशासन द्वारा ऑन दी स्पॉट वैक्सीन लगवाने के लिए भी डेस्क लगाए गए।
प्रतिदिन ई-दिशा में हजारों लोग अपने काम करवाने के लिए आते हैं। लेकिन वीरवार को केंद्र में आने-जाने वाले हर व्यक्ति को रोका गया और पूछताछ के बाद ही जाने दिया। वहीं जिस व्यक्ति ने कोरोना वैक्सीन की डोज नहीं लगवाई है उसका तुरंत रजिस्ट्रेशन कर टीकाकरण के बाद ही अंदर जाने दिया गया। वहीं अगर किसी ने पहली डोज लगवाई है दूसरी नहीं तो उसकी भी ऑन दी स्पॉट ही टीकाकरण किया गया। वहीं वैक्सीन की दोनों डोज लगे होने के बाद भी लंबी कतारों में लगने के बाद रजिस्ट्रेशन की पर्ची के साथ ही अंदर जाने दिया गया। लाइनों में लगे उपभोक्ताओं ने बताया कि उन्हें जानकारी नहीं थी कि बिना वैक्सीनेशन के ई- दिशा केंद्र में जाने नहीं दिया जाएगा। लोगों का कहना था कि जिस काम के लिए उन्हें पहले मात्र 10 मिनट का समय लगता था। आज उसी काम के लिए 1 घंटे से इंतजार करना पड़ रहा है। जिन लोगों ने वैक्सीन लगवाई हुई है उन्हें भी अंदर नहीं जाने दिया जा रहा है। रजिस्ट्रेशन के लिए भी घंटों लाइनों में लगना पड़ा है। वैक्सीन लगे होने का प्रमाण पत्र की पीडएफ दिखाने के बाद भी रजिस्ट्रेशन करवाना अनिवार्य किया गया। जिसके कारण लोगों को लाइनों में लगना पड़ा
वैक्सीन लगाने आई स्वास्थ्य विभाग की टीम के पास दवाई उपलब्ध नहीं
ई दिशा के बाहर टीकाकरण के लिए आई स्वास्थ्य विभाग की टीम के पास पैरासीटामॉल की दवाई भी मौजूद नहीं थी। वैक्सीन लगने के बाद व्यक्ति को बुखार से बचाने के लिए पैरासीटमॉल की दवाई दी जाती है। दवा खत्म होने के कारण वैक्सीन लगवाने आए लोग स्वास्थ्य विभाग की टीम के साथ उलझते हुए नजर आए
विज्ञापन
आज ही पता चला कि बिना टीकाकरण के अंदर नहीं जाने दिया जा रहा है। पिछले एक घंटे से लाइन में लगा हूं। वहीं मैंने वैक्सीन की दोनों डोज लगवा रखी है। लेकिन रजिस्ट्रेशन की पर्ची कटवाने के लिए भी लाइन में लगना पड़ रहा है।
-कमलजीत।
ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने के लिए पहली बार ई- दिशा केंद्र में आई थी। यहां आकर पता चला कि वैक्सीन लगवानी जरूरी है। पहली डोज लगवा रखी थी यहां आकर दूसरी डोज लगवाई है।
-सुप्रिया।
ई- दिशा केंद्र में बिना वैक्सीन के अंदर नहीं जाने दिया जा रहा है। स्वास्थ्य विभाग की जो टीम वैक्सीन लगा रही है, उनके पास दवा ही नहीं है। पहले ही दिन टीम के पास स्टॉक खत्म हो गया है। बाहर मेडिकल से दवा खरीदनी पड़ेगी।
- विक्रम सिंह।