{"_id":"637a6150e654861665246723","slug":"nmms-2221-students-took-the-exam-at-eight-centers-259-remained-absent-sirsa-news-hsr6476405160","type":"story","status":"publish","title_hn":"एनएमएमएस : आठ केंद्रों पर 2221 विद्यार्थियों ने दी परीक्षा, 259 रहे गैरहाजिर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एनएमएमएस : आठ केंद्रों पर 2221 विद्यार्थियों ने दी परीक्षा, 259 रहे गैरहाजिर
विज्ञापन
परीक्षा के दौरान निरीक्षण करते नोडल अधिकारी नीरज पाहुजा। संवाद
- फोटो : Sirsa
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिरसा। जिला मुख्यालय पर रविवार को एनएमएमएस (नेशनल मीन्स कम मेरिट स्कॉलरशिप) की परीक्षा आयोजित की गई। इस परीक्षा में आठवीं कक्षा के 2221 विद्यार्थियों ने भाग लिया, जबकि 259 विद्यार्थी गैर हाजिर रहे। परीक्षा के लिए जिलेभर से 2480 विद्यार्थियों ने आवेदन किए थे ।
रविवार को शहर के आठ केंद्रों पर एनएमएमएस की परीक्षा हुई। परीक्षा सुबह 11 बजे से लेकर दोपहर 2 बजे तक चली। परीक्षा शांति पूवर्क करवाने के लिए जिला गणित विशेषज्ञ नीरज पाहुजा को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया, जबकि भिवानी बोर्ड की ओर से सभी परीक्षा केंद्रों पर ऑर्ब्जवर की नियुक्ति की गई। परीक्षा के दौरान शिक्षा विभाग की दो उड़नदस्तों परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया। टीमों में चोपटा बीईओ जसपाल सिंह व बीईओ सिरसा सुनीता साईं रहीं।
दो चरणों में हुई परीक्षा, ऑब्जेक्टिव टाइप पूछे प्रश्न
एनएमएमएस की परीक्षा दो चरणों में हुई। पहले चरण में 90 अंको की सेट की परीक्षा हुई। इसमें गणित, समाज विज्ञान और विज्ञान की प्रश्न आए। पेपर में ऑब्जेक्टिव टाइप 90 प्रश्न थे। दूसरे चरण में 90 अंकों का मेट यानी मेंटल एबिलीटी टेस्ट हुआ। इसमें बच्चों को मानसिक स्तर जांचा गया। इसमें 90 प्रश्नों के जवाब देने जरूरी थे। इसमें भी प्रत्येक प्रश्न एक नंबर का रहा।
विज्ञापन
इस केंद्रों पर इतने विद्यार्थियों हुए शामिल
स्कूल उपस्थित अनुपस्थित आवेदन
जीजीएसएसएस 288 19 307
आर्य गर्ल्स स्कूल 261 49 319
आर्य सीनियर सेकेंडरी स्कूल 277 42 319
आरकेपी नेहरू पार्क स्कूल 278 31 309
आरएसडी स्कूल 265 45 310
सेंट्रल सीनियर सेकेंडरी स्कूल 302 12 314
जय भारत हाई स्कूल 289 21 310
जीएसएसएस महाबीर दल 261 40 301
चार साल तक मिलेगी छात्रवृत्ति
एनएमएमएस परीक्षा एक योग्यता परीक्षा है। इस परीक्षा के दौरान विद्यार्थियों की योग्यता को जांच की गई है। इस परीक्षा को पास करने के बाद विद्यार्थियों को चार साल तक छात्रवृत्ति मिलेगी। विद्यार्थियों को प्रतिमाह एक हजार रुपये दिए जाएंगे। इस छात्रवृत्ति से विद्यार्थियों को शिक्षा प्राप्त करने में सहायता मिलेगी।
वर्जन
शहर में आठ परीक्षा केंद्र बनाए गए थे। जिलेभर के 2221 परीक्षार्थियों ने परीक्षा में भाग लिया है। सभी केंद्रों पर शांतिपूर्वक तरीके से परीक्षा संपन्न हुई। शिक्षा विभाग ने जिला शिक्षा अधिकारी के निर्देशन में दो उड़नदस्ते का गठन किया गया। - नीरज पाहुजा, नोडल अधिकारी, एनएमएमएस, सिरसा।