फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Nine students will show their intelligence skills in the state level essay writing competition

Sirsa News: राज्य स्तरीय निबंध लेखन प्रतियोगिता में नौ विद्यार्थी दिखाएंगे बुद्धि कौशल

Thu, 16 Jan 2025 11:18 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Thu, 16 Jan 2025 11:18 PM IST
विज्ञापन
Nine students will show their intelligence skills in the state level essay writing competition
जींद में होगी प्रतियोगिता, विद्यार्थियों को लिखना होगा 800 से 1000 शब्दों में निबंध
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सिरसा। जिले के राजकीय व निजी विद्यालय के विद्यार्थी राज्य स्तरीय विज्ञान निबंध प्रतियोगिता में हिस्सा लेंगे। प्रतियोगिता के लिए जिले के 10 विद्यार्थियों का चयन किया गया है, लेकिन एक विद्यार्थी अमित के परीक्षा पे चर्चा में शामिल होने के कारण नौ ही विद्यार्थी स्पर्धा में हिस्सा लेंगे। राज्य स्तरीय निबंध प्रतियोगिता जींद जिले में पुरानी सब्जी मंडी के पास स्थित राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में आयोजित होगी। हरियाणा राज्य विज्ञान नवाचार एवं प्रौद्योगिकी परिषद के तत्वावधान में इस प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। विज्ञान निबंध लेखन प्रतियोगिता के माध्यम से विद्यार्थियों की तार्किक सोच का विकास होता है।
प्रतियोगिता सुबह 10 से 11 बजे तक होगी। विद्यार्थी को 800 से 1000 शब्द तक निबंध लिखना होगा। विद्यार्थी हिंदी व अंग्रेजी में निबंध लिख सकते हैं। इसमें प्रथम विजेता को 10 हजार, द्वितीय को आठ हजार व तीसरे स्थान पर रहने वाले विद्यार्थी को छह हजार की राशि पुरस्कार के तौर पर मिलेगी। इसके अलावा सांत्वना पुरस्कार भी दिया जाएगा।
विज्ञापन

:::::::::::::::::::::::::::::
इन पर लिखना होगा विद्यार्थियों निबंध

- वस्तु का पुनः उपयोग करें, कम करें, पुनर्चक्रण करें।
- पर्यावरण बचाने के उपाय।
- उत्तरी भारत में फसल जलाने के निहितार्थ।
- जैव विविधताः यह क्यों महत्वपूर्ण है और इसकी सुरक्षा कैसे करें?
- व्यायाम और स्वास्थ्य।
--------------------
इन विद्यार्थियों का हुआ है चयन

विद्यार्थी का नाम, कक्षा, स्कूल का नाम
- अमित, दसवीं, राजकीय सीसे स्कूल गुड़ियाखेड़ा
- शरलीन सोनी, ग्यारहवीं, महाराजा अग्रसेन गर्ल्स सीसे स्कूल सिरसा
- रश्मि, ग्यारहवीं, एमपी डीएवी पब्लिक स्कूल कालांवाली
- साक्षी, ग्यारहवीं, नचिकेतन मॉडल स्कूल ऐलनाबाद
- तमन्ना, बारहवीं, राजकीय गर्ल्स सीसे स्कूल मेलगा ग्राउंड, सिरसा
- नैना, दसवीं, डीएवी पब्लिक सीसे स्कूल सिरसा
- दृष्टि गुप्ता, दसवीं, डीएवी पब्लिक सीसे स्कूल सिरसा
- छवि खुराना, नौंवी, डीएवी पब्लिक सीसे स्कूल सिरसा
- सोनिया, दसवीं, राजकीय हाई स्कूल शेखूपुरिया
- संतोष, बारहवीं, एनसीएम सीसे स्कूल कागदाना
---------------------


राज्य स्तरीय विज्ञान निबंध प्रतियोगिता का आयोजन जींद जिले में पुरानी सब्जी मंडी के पास स्थित राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में होगा। जिले से 10 विद्यार्थियों का चयन हुआ है लेकिन इनमें से एक विद्यार्थी परीक्षा पर चर्चा कार्यक्रम में शामिल होने के लिए गया है। जिसके कारण 9 ही विद्यार्थी प्रतियोगिता में हिस्सा लेंगे। - डॉ. मुकेश कुमार, जिला विज्ञान विशेषज्ञ सिरसा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed