फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Nine accused wanted in cases of attempt to murder and Arms Act sent to jail

Sirsa News: हत्या के प्रयास व आर्म्स एक्ट के मामलों में वांछित नौ आरोपी भेजे जेल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 22 Nov 2025 12:29 AM IST
विज्ञापन
Nine accused wanted in cases of attempt to murder and Arms Act sent to jail
डबवाली। ऑपरेशन ट्रैक डाउन के तहत पुलिस जिला डबवाली में कुल 94 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। इस दौरान हत्या के प्रयास में 4, मादक पदार्थ के अधिक सेवन से हुई मौत के मामले में दो व शस्त्र अधिनियम के मामलों में वांछित पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया।
विज्ञापन

नशा तस्करों पर कार्रवाई करते हुए 18 अभियोग दर्ज कर मादक पदार्थ, जिनमें 382 ग्राम हेरोइन, 9 किलो 151 ग्राम डोडा चूरा पोस्त, 1 किलो 195 ग्राम गांजा पत्ती और 78 ग्राम अफीम बरामद करते हुए 41 आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया। इस कार्रवाई में वाणिज्यिक मात्रा के मादक पदार्थ तस्करी में संलिप्त सात व मध्य मात्रा के मादक पदार्थ तस्करी में संलिप्त 34 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। इनमें मुख्य तौर पर 256.13 ग्राम हेरोइन सहित तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन

चोरी, सेंधमारी,आबकारी अधिनियम व मारपीट के मामलों में वांछित 42 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। इसके साथ ही दो पीओ, एक बेल जंपर, एक पीपी व तीन वारंटियों को गिरफ्तार किया गया। इस दौरान पांच आदतन अपराधियों की हिस्ट्रीशीट भी खोली गई। डबवाली पुलिस का प्रथम लक्ष्य क्षेत्र को अपराध मुक्त व भय मुक्त बनाना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके लिए डबवाली की ओर से अपराध नियंत्रण व नशा उन्मूलन पर जीरो टॉलरेंस नीति के तहत और अधिक सख्ती से कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने नशे जैसी सामाजिक बीमारी के खिलाफ लड़ने के लिए डबवाली पुलिस का सहयोग करें, नशा तस्करों की सूचना डायल 112 व अपने नजदीकी थाना व चौकी में जरूर दें।
इसके लिए केंद्र सरकार की ओर से जारी मानस पोर्टल व हेल्पलाइन नंबर 1933 पर भी नशा तस्करों की सूचना दर्ज करा सकते हैं। नशे को जड़ से मिटाने के लिए समाज के हर व्यक्ति को अपनी नैतिक जिम्मेदारी निभानी होगी। अगर उनके आसपास कोई नशे से पीड़ित व्यक्ति है तो नशा मुक्ति टीम डबवाली के मो. नंबर 9138999731 पर इसकी सूचना दें।

नशा पीड़ित की अनुभवी चिकित्सकों की ओर से काउंसिलिंग की जाएगी और उन्हें उचित उपचार सहायता प्रदान की जाएगी। डबवाली पुलिस की ओर से नियुक्त कर्मचारियों व अधिकारियों की ओर से नशा पीड़ितों से फोन पर व घर-घर जाकर उनके स्वास्थ्य सुधार का फीडबैक भी लिया जा रहा है। नशा मुक्त भारत अभियान में अपनी भागीदारी निभाएं। डबवाली पुलिस आपकी सहायता के लिए सदैव तत्पर है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed