{"_id":"5783d5064f1c1b0e7913d6a5","slug":"night-domination-police-checking-vehicle-checking-sirsa-police","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिलेभर में रही नाकाबंदी, पुलिस ने की वाहनों की चेकिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिलेभर में रही नाकाबंदी, पुलिस ने की वाहनों की चेकिंग
ब्यूरो/अमर उजाला सिरसा
Updated Mon, 11 Jul 2016 10:49 PM IST
विज्ञापन
चेकिंग
- फोटो : Bureau
जिला पुलिस ने शनिवार रात को ऑपरेशन नाइट डोमिनेशन चलाया। इसके तहत जिले की सीमाएं सील करके चारों ओर नाकाबंदी की गई। हर चौक चौराहे पर पुलिस वाहनों की जांच करती रही और चालकों से पूछताछ की गई।
विज्ञापन
सभी डीएसपी, थानों के प्रभारी, चौकी इंचार्ज अपने क्षेत्रों में नाके लगाकर संदिग्धों पर नजर रखते रहे। रात को सड़कों पर जगह-जगह पुलिस फोर्स देकर शहर वासी हैरान रह गए। उन्हें लगा कि कोई बड़ी वारदात हुई है जिसके चलते शहर में चेकिंग की जा रही है। पुलिस अधीक्षक सतेंद्र गुप्ता ने स्वयं भी शहर थाने, सदर थाने, बडागुढ़ा, ओढ़ा, कालांवाली व रोड़ी समेत कई थाना क्षेत्रों में जाकर ड्यूटी पर तैनात पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों की कार्य प्रणाली को जांचते हुए आवश्यक निर्देश दिए।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि जिला के साथ लगती पंजाब व राजस्थान की सीमाओं पर स्थापित पुलिस नाकों व सुनसान रास्तों पर औचक नाकेबंदी कर आपराधिक किस्म के लोगों पर नकेल कसी जाए। पुलिस अधीक्षक ने कहा कि अपराध व अपराधियों पर कारगर ढंग से अंकुश लगाने के लिए इस तरह के अभियान लगातार चलाए जाते रहेंगे।
विज्ञापन