{"_id":"6a00c7fa0c1bb82352039f97","slug":"night-domination-camp-on-punjab-border-sirsa-news-c-128-1-svns1027-158207-2026-05-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirsa News: पंजाब सीमा पर कड़ी निगरानी, संदिग्ध गतिविधियों पर पैनी नजर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirsa News: पंजाब सीमा पर कड़ी निगरानी, संदिग्ध गतिविधियों पर पैनी नजर
Sun, 10 May 2026 11:31 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
Updated Sun, 10 May 2026 11:31 PM IST
विज्ञापन
रात को वाहनों की जांच करते हुए पुलिस। पुलिस
हमला करने व नशा तस्करी के मामलों में वांछित 2 आरोपी गिरफ्तार
फोटो - 33
संवाद न्यूज एजेंसी
कालांवाली। पुलिस अधीक्षक डबवाली जसलीन कौर के आदेशानुसार डीएसपी कालांवाली संदीप धनखड़ की अगुवाई में थाना कालांवाली क्षेत्र के पंजाब सीमा पर स्थित नाका तख्तमल पर शनिवार रात को विशेष नाइट डोमिनेशन अभियान चलाया गया ।इस अभियान के तहत 30 पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों की टीम ने संयुक्त रूप से कार्रवाई करते हुए आने-जाने वाले सभी वाहनों की गहन चेकिंग की।
यातायात नियमों की अवहेलना कर ड्रंकन ड्राइव करने वालों पर कड़ी कार्रवाई की गई। व्यापक स्तर पर नाकाबंदी कर विभिन्न पॉइंट्स पर पुलिस टीमों को तैनात किया गया। प्रत्येक वाहन की जांच की गई। दस्तावेज की जांच के साथ-साथ वाहन चालकों एवं सवार व्यक्तियों की पहचान का सत्यापन भी किया गया।
नाइट डोमिनेशन के दौरान थाना कालांवाली पुलिस टीम ने नशा तस्करी के मामले में वांछित मुख्य सप्लायर आरोपी प्रदीप सिंह को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। आरोपी के खिलाफ थाना कालांवाली में अभियोग दर्ज है। वहीं, थाना कालांवाली पुलिस ने रास्ता रोककर हमला करने व जान से मारने की धमकी देने के मामले में 4 माह से वांछित चौथे आरोपी जगमीत सिंह को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। आरोपी 9 जनवरी को वारदात को अंजाम देने के बाद भाग गया था।