फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   NIA raided village Takhatmal, checked the notice board put up on Jagga Singh's property

Sirsa News: एनआईए ने गांव तख्तमल में दी दबिश, जग्गा सिंह की प्रॉपर्टी पर लगाया नोटिस बोर्ड जांचा

Sun, 27 Apr 2025 11:20 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Sun, 27 Apr 2025 11:20 PM IST
विज्ञापन
NIA raided village Takhatmal, checked the notice board put up on Jagga Singh's property
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कालांवाली। एनआईए ने गांव तख्तमल निवासी गैंगस्टर जगसीर सिंह उर्फ जग्गा सिंह की प्रॉपर्टी अटैच कर दी थी। इस प्रॉपर्टी को लेकर लगाया गया बोर्ड वहां पर है या नहीं, इसकी जांच के लिए शनिवार को एनआईए की टीम ने गांव तख्तमल में दबिश दी। इस दौरान टीम ने गतिविधियों को भी जांचा। दबिश के दौरान टीम को बोर्ड वहां पर लगा मिला। जग्गा बबीहा गैंग से संपर्क रखता है। उसके खिलाफ हरियाणा, पंजाब और राजस्थान में 15 से 20 मामले दर्ज हैं। इन्हीं मामले की जांच के लिए एनआईए निरंतर कार्रवाई करती रहती है। वर्ष 2023 में एनआईए गांव तख्तमल में पहुंची थी। एनआईए ने गैंगस्टर जगसीर सिंह उर्फ जग्गा सिंह के घर पर दस्तक दी।

टीम ने घर के बाहर प्रॉपर्टी अटैच का बोर्ड लगाया और गेट पर नोटिस चस्पा किया गया था। इसके बाद टीम ने चौटाला में गैंगस्टर छोटू भाट के के घर के बाहर नोटिस लगाया गया था। इसी दौरान एनआईए ने छोटू भाट के परिचित को अवगत करवाते हुए कहा था कि इस प्रॉपर्टी को न तो आप बेच सकते हैं और न ही आप इसे किराये पर दे सकते हैं। इसके बाद एनआईए की टीम वहां से रवाना हो गई। बता दें कि जग्गा तख्तमल दोहरे हत्याकांड में जेल में बंद है, वहीं छोटू भाट एनआईए की गिरफ्त में है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed