{"_id":"6679c944abb48036390a0c54","slug":"nhm-employees-expressed-their-anger-by-wearing-black-bands-and-ribbons-in-civil-hospital-sirsa-news-c-128-1-slko1008-121686-2024-06-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirsa News: नागरिक अस्पताल में एनएचएम कर्मचारियों ने काली पट्टी व रिबन लगाकर रोष जताया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirsa News: नागरिक अस्पताल में एनएचएम कर्मचारियों ने काली पट्टी व रिबन लगाकर रोष जताया
Tue, 25 Jun 2024 01:00 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
Updated Tue, 25 Jun 2024 01:00 AM IST
विज्ञापन
नागरिक अस्पताल सिरसा में सिविल सर्जन कार्यालय के बाहर विरोध जताते कर्मचारी।
सिरसा। जिले के नागरिक अस्पताल में कार्यरत एनएचएम कर्मचारियों ने लंबे समय से लंबित पड़ी मांगों को लेकर बाजू पर काली पट्टी और काले रिबन बांधकर विरोध प्रर्दशन किया। सरकार से नाराज चल रहे कर्मचारियों ने मांगें न मानने पर सरकार को आंदोलन करने की चेतावनी भी दी।
सोमवार को नागरिक अस्पताल में सिविल सर्जन के कार्यालय के बाहर विरोध कर रहे एनएचएम कर्मचारियों ने बताया कि प्रदेश सरकार बीते पांच वर्षों से हमारे साथ सौतेला व्यवहार कर रही है। जिससे परेशान होकर वे प्रर्दशन करने पर मजबूर होंगे। उन्होंने बताया कि सरकार ने वर्ष-2021 में मुख्यमंत्री द्वारा एनएचएम कर्मचारियों के कोविडकाल के दौरान किए गए कार्य को देखते हुए 7वें वेतनमान आयोग की सिफारिशें लागू करने की मंजूरी दी थी, लेकिन विभाग एवं अधिकारियों के द्वारा हर बार किसी न किसी प्रकार की अनावश्यक आपत्तियां लगाकर घोषणा को लागू नहीं कर रहे हैं। जब भी एनएचएम कर्मचारी अपनी मांगों को लेकर सरकार एवं अधिकारियों से बात करते हैं, तो उन्हें केवल एक ही जवाब दिया जाता है कि आज तक कहीं भी एनएचएम कर्मचारी को नियमित नहीं किया गया है।