{"_id":"64690b14e9b8dccf2f061af4","slug":"nhai-gave-noc-the-work-of-laying-pipeline-started-on-hisar-road-sirsa-news-c-21-1-138498-2023-05-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirsa News: एनएचएआई ने दी एनओसी, हिसार रोड पर पाइप लाइन बिछाने का काम शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirsa News: एनएचएआई ने दी एनओसी, हिसार रोड पर पाइप लाइन बिछाने का काम शुरू
Sat, 20 May 2023 11:31 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
Updated Sat, 20 May 2023 11:31 PM IST
विज्ञापन
हिसार रोड पर पाइप लाइन का काम किया गया शुरू। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
सिरसा। बारिश के पानी की निकासी के लिए अटका पड़ा काम एनएचएआई की ओर से एनओसी मिलते ही नगर परिषद ने शुरू करवा दिया है। हिसार रोड पर अमृत योजना के तहत पाइप लाइन बिछाने का काम शुरू कर दिया गया है, वहीं दूसरी ओर डबवाली रोड पर भी नगर पाइपलाइन का काम अब अंतिम चरण में है।
शहरी क्षेत्र से बारिश के पानी की निकासी के लिए सरकार ने प्रयास किए। हिसार रोड पर अमृत योजना के तहत करीब आठ करोड़ रुपये की योजना तैयार की गई। इसके तहत बरनाला रोड स्थित बाल भवन से लेकर बस स्टैंड होते हुए हिसार रोड पर पाइपलाइन बिछाने का काम कोरोना काल से पहले शुरू किया गया था। खैरपुर पुलिस चौकी के पीछे खाली जगह पर पंपिंग स्टेशन भी बनाया गया। यहां से पानी को हिसार रोड पर हाइवे पर स्थित रंगोई नाला में छोड़ा जाना है, लेकिन नेशनल हाइवे अथॉरिटी की ओर से एनओसी न मिलने के कारण काम अटका पड़ा था। लेकिन अब नगर परिषद को इसकी मंजूरी मिल गई है। एनओसी आते ही नगर परिषद ने हिसार रोड पर स्थित सिकंदरपुर के पास काम शुरू करवा दिया है। अब उक्त पाइपलाइन रंगोई नाला तक बिछाई जाएगी। इससे बारिश के पानी की निकासी आसानी से हो सकेगी।
डबवाली रोड पर भी काम शुरू
इसी प्रकार शहर के जनता भवन रोड, अनाज मंडी क्षेत्र से होते हुए बारिश की पानी की निकासी का काम करवाया गया है। हाइवे पर एनओसी न मिलने के कारण इस प्राेजेक्ट का भी करीब 5 फीसदी काम रुका हुआ था। अब एनओसी मिल गई है और काम शुरू करवा दिया गया है।
विज्ञापन
बारिश के सीजन से पहले खत्म होगा काम, मिलेगी राहत
एनओसी मिल चुकी है और दोनों काम शुरू हो गए हैं और उम्मीद है कि बारिश के सीजन से पहले ये काम पूरा कर लिया जाएगा। इसलिए इस बरसाती सीजन में पानी की समस्या नहीं रहेगी। इसके लिए प्रयास किए जा रहे हैं। -संदीप मलिक, कार्यकारी अधिकारी, नगर परिषद, सिरसा।